Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

वीरेंद्र सिंह राजपूत मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त,

पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने सिवनी में शुरू की संगठन विस्तार की तैयारी,

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

: पुलिस अधीक्षक ने आयोजित जनसुनवाई में अमजनों की शिकातयों की सुनवाई की

Aditi News Team

Tue, Dec 3, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जनसुनवाई में सुनी आमजनों द्वारा प्रस्तुत भूमी संबंधी विवाद, ऑनलाइन ठगी, मारपीट संबंधी 19 शिकायतों स्वयं सुना जाकर सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के समयावधि में निराकरण हेतु दिए सख्त निर्देश, 02 शिकायतों के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला नरसिंहपुर की ओर भेजा गया। आज दिनांक 03.12.2024 को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अमजनों की शिकातयों को सुनते हुए पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा भूमी संबंधी विवाद, ऑनलाइन ठगी, मारपीट संबंधी 19 शिकायतों के शिकातकर्ताओं को स्वयं सुना गया एवं शिकायतों के समयवधि में निराकरण हेतु जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि जिले के किसी भी एसडीओपी कार्यालय अथवा थानों में कोई शिकायतकर्ता आता है तो उनकी समस्या को बारीकी से सुना जावे एवं उसके निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर आवेदक की शिकायत का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराया जावे। जनसुनवाई में प्राप्त पारिवारिक विवाद से संबंधित 02 शिकायतों के समाधान हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला नरसिंहपुर की ओर भेजा गया :-आज दिनांक 03.12.2024 दिन मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा पारिवारिक विवाद से संबंधित 02 शिकायतों को माननीय न्यायालय द्वारा तैयार कराए गए प्रोफार्मा के साथ संलग्न कर माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला नरसिंहपुर की ओर प्रेषित किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें