Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक, दिये कार्यवाही के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Sun, Nov 3, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक, दिये कार्यवाही के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस कन्ट्रोलरूम में आज दिनॉक 2-11-2024 को दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे की उपस्थिति में जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गयी। बैठक में आपके द्वारा आदेशित किया गया कि थाने के टाप 10 गुण्डा बदमाश, जुआ सट्टा खिलाने वाले, अवैध शराब एवं स्मैक, गांजा बेचने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध आपराधिक रिकार्ड को देखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 363 भा.द.वि./137(2) बी.एन.एस. के प्रकरणों मे हर सम्भव प्रयास कर बालक-बलिकाओं की दस्तयाबी, जेल से रिहा हुये निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाश, सम्पत्ति सम्ंबंधी एवं आदतन अपराधियों का डोजियर भरा जावे एवं उन पर सतत् निगाह रखी जावे तथा थाना क्षेत्र सम्पत्ति सम्बंधी वाले अपराधियों की हिस्ट्रीशीट (निगरानी) फाईल एवं अपराधी प्रवृत्ति वाले अपराधियों की गुण्डा फाईल उनके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुये प्राथमिकता के आधार पर खोली जावे।

Tags :

जरूरी खबरें