Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

: प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा सब जेल सिहोरा का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Dec 24, 2024
रिपोर्टर अनिल जैन  प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा सब जेल सिहोरा का औचक निरीक्षण सिहोरा: आज प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर श्रीमान आलोक अवस्थी द्वारा सब जेल सिहोरा का औचक निरीक्षण किया।जेलर दिलीप नायक द्वारा जेल का निरीक्षण करवाया। जेल की सभी व्यवस्थाएं ठीक पायीं ।बन्दियों से जेल की व्यवस्था एवं समस्या के बारे में पूंछतांछ की ।बन्दियों द्वारा जेल में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं नियमानुसार प्राप्त होना बताया साथ ही बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता से सम्बंधित जानकारी दी गई ।निरीक्षण के समय प्रधान जिला न्यायाधीश के साथ श्रीमान अवधेश श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमान सैफी दाऊदी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, श्रीमान सुधांशु सिन्हा, अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री रेशमा खातून जेएमएफसी, सुश्री दीपशिखा दांगी जेएमएफसी, श्री जगभान शाह नायब तहसीलदार, एड.दिलावर सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जेल प्रबन्धन के लिये जेलर दिलीप नायक की सराहना की।

Tags :

जरूरी खबरें