Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

आभूषण चोरी करने वाली शातिर महिला को किया गिरफ्तार,करीब 65 लाख रुपये कीमत के 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद

बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत, भोपाल में वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग रमेश प्रसाद को जनसुनवाई में मिली ट्रायसाइकिल, अधिकारियों ने मौके पर किया सहयोग

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

नरसिंहपुर जिला कलेक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल बच्चों से की मुलाकात,स्वसहायता समूह को हटाने के दिए निर्देश

: कुंडलपुर में भगवान श्री चंद्रप्रभु जी एवं भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 26 दिसंबर को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Wed, Dec 25, 2024
रिपोर्टर जय कुमार जैन  कुंडलपुर में भगवान श्री चंद्रप्रभु जी एवं भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव  26 दिसंबर को मनाया जाएगा सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान श्री चंद्रप्रभु जी एवं जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 26 दिसंबर को पूज्य आर्यिकारत्न श्री मृदुमति माताजी ससंघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन ,विधान होगा ।श्री जी का पालना झुलाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती होगी ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें