Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: शहीद् प्रकाश अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट रायसेन, देवरी में आज उद्घाटन मैच नरसिंहपुर और रतलाम टीम के बीच खेला गया

Aditi News Team

Wed, Jan 29, 2025
शहीद् प्रकाश अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट रायसेन, देवरी में आज उद्घाटन मैच नरसिंहपुर और रतलाम टीम के बीच खेला गया जिसमें नरसिंहपुर की टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजय श्री की शुरुआत 6-0 से की नरसिंहपुर हॉकी टीम ने शुरुआत में ही अपना बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया पहले हाफ में दोनों टीमें बराबर रही दूसरे हाफ में नरसिंहपुर में अपना आक्रामक खेल चालू करते ही विशाल नोरिया ने 35 वे मिनट में पेहला फील्ड गोल किया 40 वे मिनट बाद निलेश गौहर ने दो गोल लगातार किये, 50 वे मिनट के बाद 53 मिनट बाद अनुज बरमैया ने चौथा गोल किया ,नरसिंहपुर के नेशनल खिलाड़ी साहिल दास ने 55,56 मिनट में लगातार आखिरी दो गोल करके मैच अपने पक्ष में 6-0 से कर लिया नरसिंहपुर के गोल कीपर नीरज मेहरा ने बहुत शानदार खेल का प्रदर्शन किया इस मैच के निर्णायक निर्णायक विशाल करी और आबिद खान रहे। हॉकी नरसिंहपुर के अध्यक्ष जियाउद्दीन खान सचिव डॉक्टर संजीव चंदूकर एवं नरसिंहपुर हॉकी अकादमी के संस्थापक एवं एन आई एस् कोच राजकुमार चौबे लक्ष्मी कहार प्रवीण सिंघाई अतुल मिश्रा इलियास खान ने विजय अभियान के लिए हॉकी टीम को बधाई प्रेषित की!

Tags :

जरूरी खबरें