Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: सांईखेड़ा में बेलगाम दौड़ रहे इन वाहनों पर कोई रोक नहीं, जिम्मेदार ध्यान दे

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
कमलेश अवधिया,सांईखेड़ा सांईखेड़ा से निकलने वाले स्टेट हाईवे 44 पर आए दिन एनटीपीसी से राखड़ ले जाने वाले 22 चक्कै के हाईवे तो निकल ही रहे हैं जिससे लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है एवं धूल से भरे गुब्बारे भी उड़ते हैं जिससे लोगों को कई प्रकार की एलर्जी बीमारियां भी हो रही हैं लोगों की दुकान पर धूल ही धूल जमा हो जाती है, विगत दिवस इसी डंपर से एक व्यक्ति की इसी रोड पर असमय मौत हो गई थी जिसके परिवार के लोगों ने इस घटना के बाद थाने के सामने चका जाम कर प्रदर्शन भी किया इसके बाद भी बेलगाम दौड़ रहे इन वाहनों पर कोई रोक नहीं। और इसके साथ ही गन्नै से भरी डबल ट्रालियां भी इस रोड पर निकलने लगी जिससे और भी परेशानी लोगों को होने लगी नगर के व्यस्ततम तिराहा रमपुरा रोड पर गन्नै से भरी डबल ट्राली जब घाट चढ़ती है तो ट्रैक्टर दो फुट ऊंचा हो जाता है और रोड पर जाम लग जाता है इससे दुर्घटना की अशंका बनी रहती है शासन प्रशासन ऐसै वाहनों पर लगाम लगाये और भारी यातायात पर ध्यान दें जिससे कोई भी दुर्घटना ना हो एवं रोड पर ज्यादा धूल भी ना उड़ सके नगर परिषद से भी निवेदन है कि रोड पर अपने टैंकर से पानी डलवा दें जिससे लोगों को धूल से राहत मिल सके ।

Tags :

जरूरी खबरें