Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा कराई जा रही है चैकिंग

Aditi News Team

Thu, Nov 7, 2024
सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा कराई जा रही है चैकिंग विगत 3 दिनों मे शराब पीकर वाहन चलाने वाले 136, बिना नम्बर 52, अमानक नम्बर 67 एवं मॉडीफाई सायलेंसर वाले 21 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु दिनॉक 4-11-24 से प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर समस्त थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों को शराब पीेकर वाहन चलाने वाले, बिना नम्बर अमानक नम्बर (नम्बर प्लेट अस्पष्ट ) वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है।   विगत 3 दिनों में चैकिंग प्वाईंटों पर बिना नम्बर अमानक नम्बर (नम्बर प्लेट अस्पष्ट ) वाले वाहन चालकों को चैक करते हुये शराब पीेकर वाहन चलाने वाले 136, बिना नम्बर 52, अमानक नम्बर 67 एवं मॉडीफाई सायलेंसर वाले 21 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये शराब पीकर वाहन चालने वालों के वाहनों केा जप्त कर प्रकरण तैयार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें