Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 210 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था जगन्नाथपुरी हुआ रवाना भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ रवाना हुए तीर्थ यात्री

Aditi News Team

Tue, Dec 24, 2024
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 210 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था जगन्नाथपुरी हुआ रवाना भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ रवाना हुए तीर्थ यात्री नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा नरसिंहपुर जिले के 210 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था सोमवार को भक्तिमय वातावरण के साथ नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन से जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुए। यह यात्रा 23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2024 तक रहेगी।   मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, एसडीएम श्री मनेंद्र सिंह, सीएमओ श्री नीलम चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने स्टेशन पहुंचकर यात्रा पर जा रहे यात्रियों से भेंट की और तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। यहां तीर्थयात्रियों के समुचित व्यवस्था का ध्यान रखा गया। पूरी यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के चाय, नाश्ता से लेकर भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। यात्रा के उपरांत तीर्थयात्री नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन आयेंगे।   उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा सुलभ कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना परिकल्पित की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें