Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

Aditi News Team

Fri, Jan 31, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार सिहोरा - आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौ वंश की सेवा को लगातार समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति गोसलपुर को गौ जीवन के जन्म से मृत्यु तक के कार्य को विधिवत करने हेतु सरकार से सहयोग की दरकार है।इस हेतु समिति ने सिहोरा विधायक को छै माह पूर्व पत्र भी दिया था जिसपर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अंतिम संस्कार हेतु स्थान नही - समिति के अध्यक्ष शैलेश जैन ने बताया कि हमारी समिति गौ वंश की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।सभी गौ वंश को रहने के लिए पर्याप्त स्थान,भोजन के लिए पर्याप्त भूंसा और घायल तथा बीमार पशुओं के अच्छे इलाज की व्यवस्था गोसलपुर आश्रम में उपलब्ध है।पर पशुओं के मृत होने पर उनके अंतिम संस्कार में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समिति द्वारा जुलाई 2024 को सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े को पत्र सौंप इस हेतु शासकीय जमीन उपलब्ध कराने का निवेदन किया गया था।जिसपर कोई भी कार्यवाही की जानकारी समिति को नहीं दी गई। मुख्य मार्ग से सड़क भी नही - समिति के सचिव सुनील जैन,कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन,उपाध्यक्ष विमल जैन, डॉ.सुनील दियोरिया(कोषाध्यक्ष),संदीप जैन,अमित जैन आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग से सम्मेदगिरी मंदिर तक जाने हेतु मार्ग भी नही है।समिति ने सिहोरा विधायक से कांक्रीट सड़क निर्माण कराने का पत्र भी सौंपा है।इससे सांसद व विधायक द्वारा पानी की व्यवस्था हेतु एक बोरवेल कराने का आश्वासन भी आज तक पूरा नहीं हो पाया है।

Tags :

जरूरी खबरें