: गाडरवारा,जन्म उत्सव पर 1005 में सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Sun, Apr 6, 2025
जन्म उत्सव पर 1005 में सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 1005 वें सप्ताह का पौधारोपण पलोटन गंज स्थित शक्तिधाम मंदिर के सामने बगीचा प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें -के जी आजाद गुप्ता यशवंत साहू श्रीमती रत्ना जी अग्रवाल नरेन्द्र श्रीवास्तवश्रीमती रागिनी सोनी श्रीमती सीमा अवस्थीश्रीमती रीना मुरारी साहूश्रीमती दुर्गेश नंदिनी साहूचिरंजीव आदित्य सोनीचिरंजीव वासव साहू चिरंजीव स्नेहा साहू विवेक माहेश्वरी श्रीमती विधि माहेश्वरी के जन्मदिवस पर पौधा रोपित हुआ बिटिया रेवा नीखरा की द्वितीय पुण्य तिथि पर परिवार के सभी लोगो ने उपस्थित होकर स्मृति स्वरूप पौधारोपण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।
: तेंदूखेड़ा,तहसील प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारी समिति का गठन
Sun, Apr 6, 2025
रिपोर्टर राधाबल्लभ पांडे
तहसील प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारी समिति का गठन
तेंदूखेड़ा। तहसील प्रेस क्लब तेंदूखेड़ा की नवीन कार्यकारी समिति का गठन तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष राधाबल्लभ पाण्डेय की अनुशंसा एवं 5 जुलाई 2024 को पारित हुए प्रस्ताव के अनुसार 3 वर्ष अथवा आगामी आदेश के लिए किया गया। नवीन कार्यकारी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया अधिमान्य पत्रकार, उपाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजू सिंह राजपूत, सचिव दिनेश विश्वकर्मा, सहसचिव राजाराम जाटव (राजा), कोषाध्यक्ष शुभम पाण्डेय, प्रवक्ता मिथलेश अग्रवाल (टिंकू), संगठन मंत्री नितिन राय, संगठन मंत्री जीतेश रजक (जित्तू), प्रचार मंत्री रूपनारायण मेहरा, सदस्य देवेंद्र गौतम को नियुक्ती देते हुए तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष राधाबल्लभ पाण्डेय ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
: गाडरवारा,खेड़ापति माता मंदिर में दुर्गा प्रतिमा एवं ज्वारों की स्थापना
Sun, Apr 6, 2025
गाडरवारा,खेड़ापति माता मंदिर में दुर्गा प्रतिमा एवं ज्वारों की स्थापना
गाडरवारा। नगर के सबसे प्राचीन माता खेड़ापति मंदिर में प्राचीन काल से चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि से दुर्गा प्रतिमा एवं ज्वारों की स्थापना होती आ रही है नगर के इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार तीसरी बार हुआ है इस मंदिर का जीर्णोद्धार दूसरी बार 1960 के पूर्व सुंदरलाल सोनी पहलवान परसोत्तम दास गुप्ता परसू सेठ बड़े सेठ परिवार से छोटे सेठ ने नगर के जनसहयोग से कराया जब से अब तक प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि की सप्तमी से जवारे एवं माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की जाती रही है एवं पूर्णिमा की रात्रि को प्रतिमा का नगर भ्रमण करते हुए रामघाट में विसर्जन किया जाता है यह परंपरा बरसों से चली आ रही है जिसमें सभी नगरवासी बढ़ चढ़कर अपना योगदान देते हैं माता रानी के मंदिर मैं शीतला माता सिंह वाहिनी माता मेली माता दूल्हा देव महाराज सिद्ध बाबा भैरव बाबा संकट मोचन हनुमान एवं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा है सुमित्रा नवरात्रि के अवसर पर 15 दिवसीय नवरात्र महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें भजन भक्त हैं कीर्तन एवं हलवा भोग प्रसादी का वितरण प्रतिदिन होता है।