Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: शासकीय विद्यालयों का संचालन समय पर करें  लापरवाही करने पर संबंधित पर होगी कार्यवाही

Aditi News Team

Sun, Apr 6, 2025
शासकीय विद्यालयों का संचालन समय पर करें  लापरवाही करने पर संबंधित पर होगी कार्यवाही आगर मालवा, 06 अप्रैल। जिला शिक्षा अधिकारी आरसी खंदार ने जिले की सभी शासकीय शालाओं का संचालन निर्धारित समय पर करने के निर्देश सभी संस्था प्रमुख को जारी किए है। डीईओ ने समस्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी,संकुल प्राचार्य, बीआरसीसी, समस्त प्राचार्य को पत्र जारी कर निर्देश दिए है कि ग्रामीण क्षेत्र की शासकीय शालाओं का संचालन समयानुसार संचालित नहीं होने तथा कई शालाएं बंद होने की सूचनाएं प्राप्त हुई है। इस संबंध में अंतिम रूप से चेतावनी दी जाती है कि विद्यालयों का समय प्रातः 10.30 से 4.30 का है, निर्धारित समयानुसार ही शालाओं का संचालन किया जाए।समय पर सभी स्टॉफ सस्था में उपस्थिति रहे, एवं शत प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस संबंधी लापरवाही परिलक्षित होने पर अनुपस्थिति शिक्षक का उस दिन का वेतन काटा जावेगा तथा संस्था बंद होने की दशा में संस्था प्राचार्य की एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

जरूरी खबरें