: चीचली के उत्कृष्ट विद्यालय में गीता जयंती का पर्व मनाया गया
Sun, Dec 8, 2024
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के समन्वय प्रयाश से जिला समन्वयक श्री जयनारायण जी शर्मा, विकास खंड समन्वय सुश्री स्मिता दांडे के आदेशानुसार आज cmcldp क्लास में गीता जयंती का पर्व मनाया गया जिसमे उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के कार्यक्रम अतिथि प्राचार्य श्री भूपेंद्र ठाकुर,श्री भारत जी ताम्रकार,की गरिमामय उपस्थित में चारो वेद,व गीता की पूजन कर श्री गणेश हुआ जिसमें कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री हेमन्त पटेल जी द्वारा रूपरेखा विंदु वार प्रस्तुत की गई उद्बोधन की इस कड़ी में श्री ताम्रकार जी द्वारा इसे पंचम वेद के रूप बताया व आज के कार्यक्रम के अतिथि महोदय जी द्वारा वेदों के भाव को अपने अन्तःकरण में उतारकर अथर्ववेद, सामवेद,यजुर्वेद, ऋग्वेद के सार गीता में निहित है इसी श्रंखला में परामर्शदाता श्री रामस्वरूप जी द्वारा करोड़ों ग्रंथ को बताया परन्तु जयंती सिर्फ श्रीमदभागवत पुराण की ही मनाई जाती है इस पुराण में सभी कर्मो का विधान बताया गया है गीता के रचयिता श्री वेद व्यास जी कृष्ण जी वक्ता, सुनने वाले धनुर्धर अर्जुन आदि विषयों को बताया गया आज के कार्यक्रम में सभी नवांकुर संस्था व परामर्शदाता की उपस्थिति रही और ग्राम प्रस्फुटन समिति धमेटा के अध्यक्ष करण यादव और सचिव देवराज यादव और cmcldp के सभी छात्र-छात्रा और कृष्ण कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।
: चीचली नगर परिषद की उदासीनता के चलते वार्ड वासी हो रहे परेशान
Sun, Dec 8, 2024
चीचली नगर परिषद की उदासीनता के चलते वार्ड वासी हो रहे परेशान
गाडरवारा । नगर परिषद चीचली भगत सिंह वार्ड क्र 01 में आंगनबाड़ी भवन के सामने नालियों का गंदा पानी जमा होने से वार्ड वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है नाली के पानी की सही निकासी न होने के कारण गंदा पानी रोड के ऊपर भर जाता है जिससे यहां से आने जाने वाले मोहल्लावासी एवं आंगनबाड़ी में आने वाले नौनिहाल बच्चों के लिये काफी समस्या का सबब बना हुआ है, तथा गंदगी से मच्छर मक्खी होने के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं।स्कूली बच्चों को इसी पानी मैं से निकलना पड़ता है जिसकी शिकायत वार्ड वासियो के द्वारा नगर परिषद में कई बार कर चुके हैं परंतु आज दिन तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा ।
: उपार्जन व्यवस्था को वेयर हाउस की समस्याओं से लिंक नहीं करें- अपर कलेक्टर श्रीमती सिंह
Sun, Dec 8, 2024
उपार्जन व्यवस्था को वेयर हाउस की समस्याओं से लिंक नहीं करें- अपर कलेक्टर श्रीमती सिंह
अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के अध्यक्षता में आज उपार्जन व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उपार्जन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस उद्देश्य से निकटतम वेयर हाऊसों में खरीदी केन्द्र बनाया गया है। अत: सभी संबंधित अधिकारी व जेएसओ उपार्जन कार्य को सरलता से एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करायें। इस दौरान वेयर हाउस के किराया भुगतान के विषय में चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि जिला प्रबंधक वेयर हाउसिंग इस दिशा में सक्रियता से कार्य करें। जितना गेहूं या धान खराब है, उसका भुगतान रोककर बाकी का भुगतान करें। जिस वेयर हाउस में रखे गये धान या गेहूं शत-प्रतिशत सही है उनका भुगतान में व्यवधान नहीं आना चाहिए। साथ ही कहा कि खराब माल है उसका भुगतान नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि उपार्जन व्यवस्था को वेयर हाउस की समस्याओं से लिंक नहीं करें, उपार्जन होने के बाद ही वेयर हाउस में फसल रखने का काम होता है। अपर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि गोदामों से राइस मिलर्स का मैपिंग करायें और इस दिशा में आगे की कार्यवाही करें। सुनिश्चित करें कि वेयर हाउस के किराया का समय पर भुगतान हो। उन्होंने कहा कि उपार्जित धान के भंडारण की व्यवस्था और समस्याओं के संबंध में वेयर हाउस संचालकों के साथ कलेक्टर सभागार में विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में खरीदी केन्द्रों के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।