: नरसिंहपुर,गीता जयंती पर हुईं प्रतियोगितायें
Sun, Dec 8, 2024
गीता जयंती पर हुईं प्रतियोगितायें
नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद एवं श्री गीता निकुन्ज आध्यात्मिक संस्थान नरसिंहपुर के तत्वाधान में रविवार को गीता जयंती के उपलक्ष्य में जिले में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं में लिखित एवं मौखिक प्रतियोगितायें आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। गीता जंयती पर रातीकरारखुर्द आश्रम नर्मदा तट के स्वामी आत्मदृष्टानंद के मुख्य आतिथ्य, मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा की अध्यक्षता एवं शिक्षक श्री शशिकांत मिश्रा के मुख्यवक्ता तथा शारदा आश्रम के संत स्वामी निरंजन महाराज के विशिष्ट अतिथि में उत्कृष्ट विद्यालय करेली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गीता जी पर आधारित प्रतियोगिता में श्री रूद्रप्रताप चौधरी प्रथम, श्री रोहित कुमार कौरव द्वितीय एवं श्री अशोक कुमार राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतिभागियों को श्रीमद्भागवत गीता एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में पाठ्यक्रम के परामर्शदाता श्री दुर्गेश गुमास्ता, श्रीमती वंदना झारिया एवं श्रीमती यज्ञवती पटेल रहीं। कार्यक्रम में अतिथियों ने श्रीमद्भागवत गीता पर अपने- अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि गीता जी जीवन प्रबंधन, समय प्रबंधन, व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में रहते हुए आध्यात्मिक ज्ञान को कैसे प्राप्त किया जा सकता है। ये सभी विषय गीता में बताये गये हैं। गीता के श्लोकों के शुद्ध वाचन व उच्चारण भी बताये गये। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री राजेश सराठे व आभार श्री कमलेश कौरव ने व्यक्त किया।
: नरसिंहपुर,प्रदेश सहित जिले में 11 दिसंबर से प्रारंभ होगा "जन कल्याण पर्व"
Sun, Dec 8, 2024
प्रदेश सहित जिले में 11 दिसंबर से प्रारंभ होगा "जन कल्याण पर्व"
नरसिंहपुर।प्रदेश सहित जिलों में भी 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2024 तक "जन कल्याण पर्व" मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत राज्य शासन द्वारा महिला, किसान, युवा और गरीब कल्याण सहित विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "जन कल्याण पर्व" की तैयारियों के संबंध में निवास स्थित समत्व भवन में वीसी के माध्यम से रविवार को समीक्षा बैठक ली। उन्होंने तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल व श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री मृगाखी डेका, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
: गाडरवारा,988 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Sun, Dec 8, 2024
988 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपणअभियान का 988 वें सप्ताह का पौधारोपण शासकीय चिकित्सालय के समक्ष डिवाइडर स्थल पर संपन्न हुआ जिसमें -डा. श्रीमति स्वाति कुरचानियॉ ,मनीष ममार,चिरंजीव अथर्व प्रताप सिंह बिटिया शुभि साहू, बिटिया छाया मालवीय,कुमारी आरोही अग्रवाल के जन्म दिवस पर ऍव श्रीमति आशा मुकेश जी जैन ( शांतिदूत ),श्रीमति ज्योति जयमोहन जी शर्मा, श्रीमति मंजू सुनील जी नीखरा ,श्रीमती सुधा कमलेश जी दूरवार, श्रीमती डाली शैलेंद्र जी नागर की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ । जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।