: गाडरवारा,सांस्कृतिक कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Thu, Nov 7, 2024
सांस्कृतिक कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों ने दिखाई
प्रतिभा
गाडरवारा। गत दिवस 68 वी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन स्थल स्थानीय रूद्र मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे नगर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति, धार्मिक भजनो पर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम मे सरस्वती वंदना उपरांत स्वागत गीत प्रस्तुत किये गए। इसके अलावा प्रियंका दुबे ने धार्मिक भजन प्रस्तुत कर भगवान राम की महिमा का बखान किया। कन्या नवीन स्कूल की छात्राओ ने शिव तांडव गीत प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय हैं कि इस आयोजन मे नगर के क्राइस्ट चर्च कान्वेंट, आदर्श, नूपुर कान्वेंट, टीवीएन, आदित्य पब्लिक स्कूल, सहित अनेक स्कूलों के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन मे खास बात यह रही कि इसमे समूह गान एवं समूह नृत्य की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक मनीष शंकर तिवारी ने किया। आयोजन मे भूपेश ठाकुर, मनीष शुक्ला एवं मनोज कौरव सहित अन्य सहयोगी आर्केष्टा पर सक्रिय दिखे ।
: भौरझिर के हायर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह सम्पन्न
Thu, Nov 7, 2024
सना खान खुलरी
भौरझिर के हायर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह सम्पन्न
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)- आज हायर सेकेंडरी स्कूल भौरझिर में साइकिल वितरण समारोह में पधारे तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय विश्वनाथ सिंह जी पटेल तथा ग्राम भौरझिर के वरिष्ठ चौधरी विजय सिंह जी, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह कौरव (मोनू भैया),बच्चू लाल बड़कुर, पंडित ऋषि पचौरी,छोटा राजा पटेल,रणधीर सिंह पटेल, चौधरी रामकुमार एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकार महोदय जी, प्रिंसिपल महोदय तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रहे कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई शाला परिवार की ओर से उपस्थित जनों का स्वागत किया गया साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक जी ने बोलते हुए कहा कि यह हमारी सरकार की अच्छी योजना है उन्होंने स्कूल बाउंड्री के लिए रुपए 2 लाख की राशि तथा भौरझिर पंडित सुदामा जी के घर के सामने से हायर सेकेंडरी स्कूल तक सी.सी सड़क हेतु 3, लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की साइकिल वितरण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह (मोनू भैया), चौधरी विजय सिंह व चौधरी राजकुमार कौरव ने भी अपनी बात रखी सभी का आभार स्कूल परिवार द्वारा किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन कुमारी प्रतीक्षा कौरव द्वारा किया गया।
: सिहोरा शास. हाई स्कूल में नवाचार के अन्तर्गत प्रेरक प्रसंग आयोजित
Thu, Nov 7, 2024
सना खान अदिति न्यूज खुलरी(गाडरवारा)
सिहोरा शास. हाई स्कूल में नवाचार के अन्तर्गत प्रेरक प्रसंग आयोजित
विगत दिवस हाई स्कूल सिहोरा में आयोजित शैक्षिक संवाद के तारतम्य में स्कूल प्राचार्य द्धारा बनाएं गए महारानी लक्ष्मीबाई सदन 12, वी कक्षा की छात्राओं द्धारा मोटिवेशन प्रेरक संवाद सुनाए गए एवम देश की महान विभूतियों में शामिल डा.ए पी जे. अब्दुल कलाम साहब रविंद्रनाथ टैगोर जी के द्वारा कहे गए प्रेरक उपदेशों की व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य श्री अल्फ्रेड उइके सर एवं श्रीमति कौशल्या वर्मा, श्रीमति रंजना शर्मा, शरद बरसैया, सतीश चौधरी, मनीष कोरी, शैलेंद्र साहू, आर के गर्ग, जी एस चंदोलिया, सतीश कौरव, लुकमान सा सन्ना खान, उमाशंकर शर्मा, पुनर्नज्योति, सुष्मिता सराठे, मोनिका पटेल, मयूरी साहू, मनीष एवम सूर्यकांत श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों से चर्चा करते हुए आज के एजेंडे पर बात की इस नवागत प्रयास से क्षेत्र के बी आर सी महोदय आदरणीय श्रीवास्तव जी एवम जनशिक्षक सतीश शर्मा, जितेंद्र कौरव ने सभी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों से विस्तृत चर्चा की,वहीं कक्षा 6 से 8 वाले शिक्षकों से श्री कौरव सर ख़ान सर ने चर्चा करते हुए बच्चों से प्रश्न पूछने के उद्देश्य पर बताया गया कि इससे आत्मनिर्भरता और पारस्परिक सामाजिक समरसता का भाव पैदा होता है इन बिंदुओं पर सारगर्भित चर्चा की जिनमें कक्षा 12, बी से कु. मुस्कान कुशवाहा, तरुणा शर्मा, चंद्रकुमारी शर्मा, सपना शर्मा, प्रतीक्षा कौरव, कामती लोधी, दीप्ति शर्मा, पलक नामदेव ने सदन महारानी लक्ष्मीबाई सदन का संचालन किया इसके उपरांत कक्षा 8, की छात्रा कु .दुलारी कुशवाहा का जन्मदिन मनाया गया!