: जबलपुर,पेरेंट्स एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश द्वारा 1 जुलाई द्वारा जबलपुर बंद का आव्हान किया है
Sun, Jun 30, 2024
जबलपुर,पेरेंट्स एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश द्वारा 1 जुलाई द्वारा जबलपुर बंद का आव्हान किया गया
1 जुलाई दिन सोमवार को जबलपुर बंद का आवाहन किया इस बंद में शहर के सभी व्यापारी गण,प्राइवेट ऑफिस से निवेदन है इन स्कूल माफियाओं पर लगाम लगाने कलेक्टर द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय पर अभी तक इन निजी स्कूलों द्वारा फीस कम नहीं की गई है और ना ही शिक्षा अधिकारी द्वारा फैसला का पालन कराया गया है, ना मानने पर अभी तक कोई एक्शन लिया जा रहा है शहर के सभी अभिभावकों को नई फीस स्ट्रक्चर की उम्मीद है । फीस संबंधित मामले में दोषी अपराधियों को सजा दिलाने हेतु मामले में तीव्र शीघ्र कार्यवाही हेतु 1 जुलाई शाम 4:00 बजे तक का जबलपुर बंद का आग्रह किया गया है। शहर के सभी अभिभावकों का सहयोग करने की दृष्टिकोण से हमारे इस बंद में आप सभी सहयोग करें यह लड़ाई यदि आज हम सब मिलकर नहीं लड़ पाए तो भविष्य में ना कोई अधिकारी हमें ऐसे कलेक्टर के रूप में मिलेगा और ना कोई आपका अधिकार के लिए लड़ पाएगा बंद में सहयोग प्रदान करें और अधिक से अधिक मात्रा में 1 जुलाई को सुबह 11:00 बजे मालवीय चौक पर एकत्र होकर आंदोलन को मजबूत बनाएं।
: गाडरवारा,965 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
Sun, Jun 30, 2024
965 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 965 वें सप्ताह का पौधारोपण जमाड़ा रोड स्थित शांति नगर कॉलोनी में संपन्न हुआ। जिसमें - सुरेन्द्र साहू ,एस के उपाध्याय ,( हर्रई )श्रीमती वंदना जी साहू अजय जैन ,(डोभी वाले )नरेंद्र श्रीवास्तव ,अरुण तिवारी ,राजेंद्र गुर्जर ,बबलू दवाई वाले,पंडित कमलेश भार्गव,स्वदेश जैन ,चिरंजीव स्पर्श जैन ,चिरंजीव चतुर्भुज स्वामी ,श्रीमती मंजू नीखरा ,उत्कर्ष खत्री,चिरंजीव शौर्य प्रताप सिंह, कुमारी काव्या साहू ,कुमारी भव्या शर्मा अपने जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती राजकुमारी सुनील श्रीवास्तव, एवं श्रीमती खुशबू हेमंत श्रीवास्तव ने अपनी शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित किया |
: कुंडलपुर में बड़े बाबा मंदिर परिसर में श्रीधर केवली भगवान के चरण चिन्ह स्थापित हुए
Sun, Jun 30, 2024
कुंडलपुर में बड़े बाबा मंदिर परिसर में श्रीधर केवली भगवान के चरण चिन्ह स्थापित हुए
निर्यापक श्रमण मुनिश्री योग सागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर से हुआ विहार
कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में महासमाधि धारक युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पावन दीक्षा दिवस के अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं ससंघ सानिध्य में कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र से मोक्ष पधारे श्रीधर केवली भगवान के चरण चिन्ह कुंडलपुर में बड़े बाबा जिनालय परिसर में स्थापित किए गए । चरण स्थापित करने वालों में महेश दिगंबर दमोह, अभय बनगांव, अनिल नायक भोपाल, प्रतिभास्थली की बहने जबलपुर, अजय निरमा जबलपुर, इंजीनियर आरके जैन दमोह। चरण चिन्ह का अभिषेक करने वालों में अशोक सराफ पटेरा, सुधीर जैन सिवनी ,संतोष सिंघई दमोह ,रूपचंद गौरव जैन दमोह। आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की आहारचर्या अशोक सराफ पटेरा के चौके में संपन्न हुई।*कुंडलपुर से हुआ विहार*संत शिरोमणि आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक एवं अभिनव आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री योगसागर जी महाराज ससंघ एवं मुनि श्री महासागर जी महाराज ससंघ, आर्यिका श्री सौम्यमति माताजी ससंघ, आर्यिका श्री अकम्पमति माताजी ससंघ, आर्यिका श्री वैराग्यमति माताजी ससंघ का मंगल विहार 30 जून को सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर से हुआ।