: गाडरवारा,राज्य शिक्षक संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत
Sat, Jun 15, 2024
राज्य शिक्षक संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत
गाडरवारा । गत दिवस ग्राम कामती मार्ग स्थित एक निजी ट्रेक्टर शो रूम पर राज्य शिक्षक संघ के तत्वाधान में अनेक क्षेत्रीय शिक्षकों ने क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद दर्शन सिंह चौधरी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। विदित हो कि श्री चौधरी राज्य शिक्षक संघ की स्थापना से ही इससे जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षकों के स्वागत उपरांत सांसद श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षकों से प्रारंभ से ही जुड़ा रहा हूँ उनकी मांगों की जानकारी मुझे है जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों की पूर्ति के लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने स्वागत हेतु सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां, संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी, प्राचार्य विनय शंकर शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, बीआरसी संदीप स्थापक, महेश अधरुज, मनीष शंकर तिवारी, विजेंद्र कौरव,वंशीलाल अहिरवार , सिराज अहमद सिद्दिकी, बीएसी योगेन्द्र झारिया, लक्ष्मीकांत कौरव ,महेश दास बैरागी, शैलेंद्र यादव, दौलत सिंह पटेल ,अजय शर्मा ,सुरेंद्र पटेल, विपिन पिपरोनिया,मलखान मेहरा, कमल बचकैंया,के के राजौरिया, राकेश सोनी अभय ओझा, सुनील कुमार पटेल, रजनीश कौरव, श्रीमती मंजुला शर्मा, शकुंतला माझी, निर्मला पाराशर, संयोगिता शिवहरे, ,के के दुबे, प्रशांत राय, बलदेव खंगार ,सुनील पिपरोनिया,संजय अवस्थी ,शील मेहरा ,नेतराम कौरव, राजेश बरसैंया, राजू ठाकुर, तुलसीकांत श्रीवास्तव, आनंद पिपरोनिया, रामावतार पटैल, राघवेंद्र चौधरी, राजू ठाकुर सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
: प्यास बुझाने के लिये टैंक मे घुसी गाय लोगों ने सुरक्षित निकाल कर बचाई जाॅन
Sat, Jun 15, 2024
प्यास बुझाने के लिये टैंक मे घुसी गाय लोगों ने सुरक्षित निकाल कर बचाई जाॅन
शाहनगर नि. प्र. / भीषण गर्मी से जहां आम जन मानस त्रस्त है वहीं पशु पक्षी मवेशी भी वंचित नही है ऐसा ही मामला शाहनगर के शिवनगर मोहल्ले मे देखने को मिला जहा अपने घर के सामने बनाये पानी के खुले टैंक मे भरे पानी को देखकर गाय अपनी प्यास बुझाने टैंक मे जा घुसी और पानी पीने के लिये जैसे ही टैंक के पास पहुंची तो पैर फिसलने से सीधे टैंक मे जा गिरी फिर मुहल्ले के लोगों ने मिलकर उसे बल्लियों के सहारे बाहर सुरक्षित निकालकर उसकी जाॅन बचाई।
: शराबी बेटे से तंग आकर पिता पहुंचा थाना तो बेटे ने घर मे लगाई दी आग
Sat, Jun 15, 2024
शराबी बेटे से तंग आकर पिता पहुंचा थाना तो बेटे ने घर मे लगाई दी आग
,जितेन्द दुबे शाहनगर,पन्ना
शाहनगर । अपने बेटे की हरकतों से परेशान पिता जब थाना शाहनगर पहुंचां रिपोर्ट करने तो घर से बेटी का फोन आया की पापा भैया ने घर में आग लगा दी है। पिता जब तक घर पहुंचा तो घर मे रखा सामान अनाज गैंहु चावल दाल व अन्य सामाग्री सहित 10 लाख की लागत का रखा समान खाॅक मे तब्दील हो गया था ।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत कचौरी गांव मे बीते रोज फरियादी अकाली चौधरी पिता पुसुआ चौधरी उम्र 59वर्ष निवासी कचौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मेंरे अपने सगे 2 बेटे हैं बङा बेटा बिकलांग है जिसकी शादी हो चुकी है छोटा बेटा सुरेश चौधरी आदतन शराबी है । घर मे मेरे साथ एवं सिया बाई के साथ विवाद और रोज गाली गलौज करता है 10 जुन को उसने मेरे साथ गाली गलौज की तो मे 12जून को रिपोर्ट करने थाना शाहनगर जा ही रहा था की रास्ते मे मेरी बेटी सरस्वती का फोन आया की भइया ने घर मे आग लगा दी है जब मे बापस घर आग लगा दी हैं जब मे बापस पहुंचा तो आगजनी की घटना से गैंहू चावल दाल कपङा सहित लगभग 10 लाख का घर मे रखा समान जल कर नष्ट हो गया है । फरियादी की रिपोर्ट के अधार पर शाहनगर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मे लाया है ।