Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रानीदहार कुण्ड कोलुआ घाट रातीकरार में चलाया गया स्वच्छता श्रमदान

Aditi News Team

Mon, Jun 17, 2024
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रानीदहार कुण्ड कोलुआ घाट रातीकरार में चलाया गया स्वच्छता श्रमदान गाडरवारा /जल गङ्गा संवर्द्धन अभियान जिला प्रशासन के समन्वय से सम्पूर्ण जिले कि सभी पंचायतों तथा नगरीय निकायों में वर्षा जल के संग्रहण व संवर्द्धन हेतु कुआँ, तालाब,बबड़ियों,नदियों एवं अन्य जलस्रोत व संरचनाओं के संरक्षण व पुनर्जीवन हेतु अभियान चलाया जा रहा है गङ्गा दशहरा के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं जनपद पंचायत चीचली के द्वारा रानी दहाड़ कुण्ड में प्रातः 08 बजे से 10 बजे एवं रातीकरार कोलवा घाट पर 10:30 बजे 12 बजे तक स्वच्छता श्रमदान चलाया गया जिसमें कुण्ड के सम्पूर्ण परिसर व जलक्षेत्र के कचरे का निष्पादन किया गया तथा श्रमदान के पश्चात सभी को जल संरक्षण एवं संवर्द्धन गतिविधियों को सतत चलाये रहने हेतु स्वयं सहित सामुदायिक सहभागिता से कार्य करने की"शपथ" दिलाई गई।जिससे आने वाले वर्षा काल में ज्यादा से ज्यादा जल का संग्रह हो सकेगा और भविष्य के जल संकट से मानव ही नहीं सम्पूर्ण पर्यावरण को बचाया जा सकेगा। स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में जनपद चीचली की अध्यक्ष राधा अहिरवार पूर्व अध्यक्ष मुकेश मरैया ,हरि शंकर कौरव ,जनपद सीईओ धनाराम उइके , जन अभियान परिषद से जयनारायण शर्मा धर्मेंद्र चौहान , जनपद सदस्य दशरथ ठाकुर , गोविन्द राय सरपंच इकलौनी , दीपा लोधी सरपंच तेंदूखेड़ा ,ओंकार राय , राजेन्द धुर्वे कमलेश अहिरवार , दीपलता ब्रह्मवंशी नवांकुर संस्था संस्था हरदौल जनसेवा समिति सचिव रामेश्वर वर्मा , जनशक्ति सेवा समिति अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत नीरू राजपूत ,सुभाष उदेनिया , शिवम लोधी , आर.डी. वर्मा बसुरिया , नरेश लोधी , सचिव , जीआरएस , परामर्शदातो,छात्र-छात्राओं तथा सामाजिक,धार्मिक व स्वेच्छिक संगठनों की सामुदायिक सहभागिता से कार्य किये जा रहे हैं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां के सदस्य ग्रामीण उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें