: संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया ज्ञापन
Wed, Feb 21, 2024
संयुक्त किसान मोर्चा ने दिया ज्ञापनग्वालियर/ आज 21 फरवरी को देश भर में भाजपा सांसदो को ज्ञापन देकर एम एस पी की गारंटी, किसानों को सस्ती बिजली देने, लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने के मामले में गृह राज्य मंत्री टेनी मिश्रा की बर्खास्तगी, किसान पेंशन पांच हजार देने, आदि की मांग को लेकर भाजपा सांसदो को ज्ञापन देने का आह्वान किया था यह निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरे देश में भाजपा सांसदों के घरों पर प्रदर्शन करके देने का तय किया था। इस आह्वान के तहत आज ग्वालियर में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सांसद श्री विवेक नारायण सेजवलकर के निवास पर पहुंचकर प्रदर्शन करके उन्हें ज्ञापन दिया गया प्रदर्शनकारी किसानों ने मांग कि की वह इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पहुचाये, एवं देश की संसद में किसानों की पक्ष में आवाज उठाएं, सांसद द्वारा आश्वासन दिया गया की वे इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का काम करेंगे, आज सुबह 11:00 बजे सांसद की बंगले पर प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापन दिया गया । संयुक्त किसान मोर्चा ग्वालियर ने आह्वान किया है की तत्काल प्रभाव से अगर केंद्र सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।आज के इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश किसान सभा के राज्य महासचिव अखिलेश यादव,किसान मोर्चा के पी पी शर्मा अशोक पाठक, रणवीर सिंह यादव राय सिंह, रामकिशन सिंह कुशवाहा, जनपद सदस्य रसीद खान, मजदूर नेता भगवान दास सैनी, किसान नेता राजेंद्र सविता, आदि उपस्थित रहे।
: सिहोरा,विद्यासागर जी महाराज ने समाज को दिशा दी खितौला में सर्व समाज की विनयांजलि सभा आयोजित
Tue, Feb 20, 2024
विद्यासागर जी महाराज ने समाज को दिशा दीखितौला में सर्व समाज की विनयांजलि सभा आयोजितसिहोरा - डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी पर्वत पर जैन मुनि आचार्य विद्यासागरजी महाराज पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके निधन से जैन समाज के साथ साथ समस्त समाजों में शोक की लहर है।मंगलवार को सकल जैन समाज द्वारा खितौला के जैन मंदिर के समीप एक विनयांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसमें सभी समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।सभा में जैन साध्वी द्वय ने भी अपने भाव व्यक्त किए।विनयांजलि सभा में विधायक सिहोरा संतोष बरकडे,नगरपालिका अध्यक्ष संध्या दुबे,नगर अध्यक्ष अंकित तिवारी सहित जैन समाज खितौला सिहोरा,ब्राह्मण समाज सिहोरा,गहोई समाज,यादव समाज,चौरसिया समाज,मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
: जयगुरूदेव जीव जागरण यात्रा ने समूर्ण समाज को शाकाहार और नशामुक्त रहने का दिया संदेश।
Tue, Feb 20, 2024
जयगुरूदेव जीव जागरण यात्रा ने समूर्ण समाज को शाकाहार और नशामुक्त रहने का दिया संदेश।
पूरे भारत भर में निकाली जा रही जयगुरूदेव जीव जागरण धर्म यात्रा के तारतम्य में उज्जैन में बाबा जयगुरुदेव आश्रम के बाबा उमाकांत महाराज जी के मार्गदर्शन में सागर में समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ से शाकाहार नशामुक्ति का आह्वान कर यात्रा काफिला निकाला गया। जिसमे भारी संख्या में दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ रथ संचालन करते हुए बाबा जयगुरुदेव संगत सागर के भगवान दास विश्वकर्मा, प्रभात ठाकुर, मूरत विश्वकर्मा, भरत पटेल , नीता विश्वकर्मा, कीर्ति राजपूत, मनीराम पटेल ने बताया कि यह यात्रा 12 फरवरी से सिंगरौली, सीधी कटनी सतना पन्ना दमोह सागर विदिशा से होते हुए भोपाल में 22फरवरी को समापन होगा। शेरशिंह और जुझारसिंह जी ने बताया की दिनांक 23/24 फरवरी को भोपाल में बाबा उमाकांत महाराज जी सत्संग और नामदान होगा। जिसमे सभी को आमंत्रण की अपील की । साथ इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जीवो को नशामुक्त शाकाहारी ,सदाचारी बनाकर आने वाले खराब समय से बचाना है। बुरे समय से बचने के संदेश स्लोगन नारे और गीतों के माध्यम लोगो को संदेश दिया एवम शाकाहार रैली का जगह जगह स्वागत किया,और लोगो ने शाकाहार का संकल्प लिया।