: गाडरवारा के सालीचौका सहावन ग्राम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
Tue, Feb 20, 2024
राजेश लोधी ,सालीचौका
https://youtu.be/MQgfHtsTXvg?si=qGzEa8cELbnRiWdD
गाडरवारा के सालीचौका सहावन ग्राम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
सालीचौका -समीपथ ग्राम सहावन मैं बजरंग क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें प्रथम में ईनाम 31101 रुपए एवं शील्ड एवं द्वितीय पुरस्कार 15101 रुपए एवं शील्ड क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों व खिलाड़ीयो को उत्साह के लिए यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित ग्राम सहावन में की जाती आ रही है इस क्रिकेट मैच का फाइनल मैच ग्राम भटरा एवं बसुरिया दोनों टीमों के खेला गया जिसमें टॉस जीतकर ग्राम भटरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर पर 105 रन 8 विकेट के नुकसान पर वहीं बसुरिया टीम ने 11 ओवर पर 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और ग्राम भटरा की टीम 25रन से विजेता रही वहीं विजेता टीम को 31101 और शील्ड से सम्मानित किया गया द्वितीय पुरस्कार ग्राम बसुरिया की टीम को 15101 शील्ड देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत माहेश्वरी नर्मदा मिल के संचालक द्वारा किया गया वही कार्यक्रम में ग्राम सहावन के परसोत्तम सिंह पटेल, अनुज प्रताप सिंह, जितेंद्र राय व्यापारी संघ के अध्यक्ष साली चौका, उमाशंकर पटेल भैया जी उपरारिया पूर्व सरपंच सहावन, महेंद्र सिंह पटेल शैलेंद्र सिंह पटेल सौरव पटेल, तुलसीराम उपरारिया,बलवीर सिंह ठाकुर संरपच, तेजराम वर्मा सचिव एवं क्षेत्र के खेल प्रेमी उपस्थित रहे ।
: स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश कि दिव्यांग महिला खिलाड़ियों कि टीम नरकंडा से भोपाल वापस लोटी
Tue, Feb 20, 2024
स्पेशल ओलम्पिक भारत मध्यप्रदेश कि दिव्यांग महिला खिलाड़ियों कि टीम नरकंडा से भोपाल वापस लोटीआज दिनांक 20 फरवरी 2024 प्रातः 2:15 बजे स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश की स्नो गेम्स महिला दल (खिलाड़ी कु डिंपल सरले बैतूल, कु नम्रता ठाकुर इंदौर तथा कोच कु इशिका दीक्षित ग्वालियर) स्नो गेम्स व स्नो बोर्डिंग के लिए नारकंडा शिमला हिमाचल प्रदेश से भोपाल के लिए आगमन हुआ।अंतराष्ट्रीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता 2025 इटली में आयोजित राष्ट्रीय चयन शिविर 14 से 19 फरवरी 2024 स्नो गेम्स महिला दल के प्रस्थान के लिए श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश (ऑनलाइन) श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेंद्र सहा. खेल निर्देशक बारस्कर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्रीमती श्वेता त्रिवेदी, स्नेहलता बारस्कर, श्री राजेश करोले, श्री भूपेंद्र भट्ट,श्री आनद दुबे एस ओ भारत मध्यप्रदेश श्रीमती डिंपल कटरे, कु प्रियंका जोनवाल, कोच एस ओ भारत मध्यप्रदेश श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री गोपाल सरले श्रीमती उमा सारले ने खिलाड़ी तथा कोच को द्वितीय राष्ट्रीय चयन शिविर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभ कामनए तथा बधाई दी गई।
: आज संदूक गोशाला प्रवंधन को लेकर आयोजित बैठक संपन्न
Mon, Feb 19, 2024
आज संदूक गोशाला प्रवंधन को लेकर आयोजित बैठक संपन्नआज ग्राम पंचायत संदूक में संचालित गोशाला संदूक में ग्राम संदूक सिरसिरी के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिसमें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रिचा स्थापक जनपद पंचायत सदस्य श्री अजीत पटेल बरिष्ठ श्री गौरीशंकर खेमरिया श्री धर्मपाल सिंह राजपूत गौसंवर्धन बोर्ड के सदस्य श्री दीपक दीक्षित गोसेवक रमाकांत शुक्ला भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा नगर साईखेडा से सचिन अग्रवाल जितेन्द्र पटेल ऱजींत तोमर बहादुर सिंह राजपूत नितिन तिवारी व्लाक समन्वय जन अभियान परिषद श्री राम मोहन रघुवंशी जन भागीदारी समिति अध्यक्ष शासकीय कालेज साईखेडा राकेश खेमरिया श्री अनुराग चौकसे महंत शिवाभिषेक लालमन पुरी राजेश बोहरे सुधीर बोहरे द्वारका प्रसाद विलथरिया राधेश्याम शर्मा खेमचंद रावत उमाशंकर बोहरे मोहन विलथरिया मनोहर राजपूत कैलाश शर्मा मृतुन्जय दीक्षित राकेश पटेल दौलत राजपूत देवी सिंह राजपूत पोहप सिंह राजपूत आदि अनेक बन्धुओं की उपस्थिति में गोशाला संदूक में गोवत्श की पूजन अर्चन कर योजना बैठक का शुभारंभ हुआ जिसमें सभी आमंत्रित अतिथियों ने सुझाव रखे एवं दान दाता अनुराग चौकसे ने जालीदार बाउंड्री बनवाने दान की एवं अनेक उपस्थित दान दाताओं ने भूसा दान करने की घटनाएं की एवं पिछले दिनों गौशाला में गोवंश की दुर्दशा गोवंश की मौत जो असमय मृत्यु की घटनाएं हुई थी जिस पर स्थानीय ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत प्रवंधन एवं गोशाला संदूक को संचालित समूह को जिम्मेदार ठहराते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जिस पर ग्राम पंचायत के सचिव एवं सरपंच उपसरपंच ने अपना पक्ष रखा और सकारात्मक वातावरण में आयोजित बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी ने सहभागिता करते हुए पक्ष बिपक्ष में सकारात्मक संवाद की सराहना की एवं गोशाला प्रवंधन एवं क्षेत्र में शांति जुआ सट्टा पर शक्ति से रोक लगाने का आश्वासन दिया एवं उपस्थित सभी ग्राम वासियों क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन की उपस्थिति में सभी ने सकारात्मक ऊर्जा के साथ सभी से गौशाला प्रवंधन चलाने की अपील की *गोशाला की भूमि पर अतिक्रमण मुक्त कारने का प्रस्ताव रखा* एवं वर्तमान संचालक समूह को हिदायतें देते हुए कि गौशाला में साफ-सफाई समय पर गौ ग्रास गाय को खिलाएं एवं गोचारण कराते हुए गोशाला में लाइट पानी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ हिसाब किताब सार्वजनिक रूप से बैठक में प्रस्तुत करने को निर्देशित करते हुए एक बर्ष तक संचालन का आग्रह किया एवं समूह की निगरानी जनपद पंचायत में पदस्थ अधिकारियों द्वारा की जायेगी एवं स्थानीय लोगों से भी समिति बनाकर समाजिक अंकेक्षण निगरानी करने का आग्रह किया गया एवं आगामी समीक्षा बैठक अगले माह करने का निर्णय लिया गया उपस्थित सभी लोगों का आभार ग्राम पंचायत एवं गोशाला प्रवंधन ने किया।।