: नरसिंहपुर, नशा मुक्ति के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने हुआ मैराथन का आयोजन
Thu, Feb 22, 2024
संदीप राजपूत, नरसिंहपुर
नशा मुक्ति के संदेश को युवाओं तक पहुंचाने हुआ मैराथन का आयोजन
नरसिंहपुर- फिजिकल फील्ड एंड एकेडमी नरसिंहपुर द्वारा नशा से होने वाले नुकसान से युवाओं को जागरूक करने के नरसिंहपुर के टट्टा पुल से बरमान तक 35 किमी मैराथन का आयोजन किया, जिसमे वरिष्ठ समाजसेवी कोच श्रीं मनीष कटारे जी भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव व मंडल महामंत्री अंकित खत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया,इस अवसर पर भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति प्रोत्साहन व युवाओं को स्वस्थ्य रखने की प्रेरणा देने का कार्य करेगा,आप सभी का यह प्रयास युवाओं को नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी देने में बड़ी भूमिका निभाएगा.. कार्यक्रम का संचालन श्रीं आनंद पटैल जी ने किया इस अवसर पर रामप्रताप सिंह राजपूत, अनुपम शर्मा,सत्यम जाट,पंकज मेहरा जी का कार्यक्रम को सफल बनाने मै विशेष योगदान रहा.!इस अवसर संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहें...।
: चना, मसूर और सरसों फसल का पंजीयन 10 मार्च तक
Thu, Feb 22, 2024
चना, मसूर और सरसों फसल का पंजीयन 10 मार्च तकनरसिंहपुर।रबी सीजन एवं वर्ष 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) के लिए किसान चना, मसूर एवं सरसों के लिए पंजीयन ई- उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर 20 फरवरी से 10 मार्च 2024 तक पंजीयन करा सकेंगे। जिले में गेहूं का पंजीयन कार्य जिन केन्द्रों पर किया जा रहा है, उन्ही केन्द्रों पर चना, मसूर एवं सरसों का भी पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन स्वयं के मोबाइल से एमपी किसान एप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों एवं सहकारी समितियों द्वारा भी पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाईन कियोस्क, लोक सेवा केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, सइबर कैफे पर भी पंजीयन करा सकेंगे।पंजीयन के लिए किसान भूमि की खसरा बी-1, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आवश्यक सहपत्र लेकर जाए। जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज विक्रय के लिए निर्धारित केन्द्रों में पंजीयन कराएं।
: गौ माता में रहता है देवी देवताओं का वास --- ब्रजमोहन शास्त्री
Thu, Feb 22, 2024
गौ माता में रहता है देवी देवताओं का वास --- ब्रजमोहन शास्त्री
गाडरवारा। क्षेत्र के चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोठिया में आयोजित 27 कुंडीय यज्ञ व प्रवचन में भक्ति रस का प्रवाह देखने को मिल रहा है। यहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु पहुँचकर धर्मलाभ ले रहे है। बीते दिवस वहां प्रभु श्री राम के विवाह की कथा का बड़ा ही मनोरम चरित्र सुनाया गया। कथा में उज्जैन से पधारे बृजमोहन शास्त्री 'ब्रजेश' ने मनुष्य के सरल स्वभाव से भगवान की प्राप्ति का प्रसंग सुनाकर लोगों को बताया कि किस प्रकार से भगवान की प्राप्ति वन में ही नहीं बल्कि घर पर रहकर भी की जा सकती है। उन्होंने गाय के पूजन से समस्त धरती के निवासियों की पूजा का भी वर्णन सुनाया। उन्होंने बताया कि गाय माता में समस्त देवी देवताओं का निवास होता है। प्रवचन कार्यक्रम में सागर से पधारी साध्वी दीपेश्वरी जी ने अपने प्रवचनों में भगवान के विवाह की कथा में धनुष भंग की कथा से श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने मानव जीवन में ईश्वर की सपेक्षता का वर्णन करते हुए कहा कि जो हमारे मन में होता है वह अवश्य प्राप्त होता है। इसके लिए माँ अम्बे की पूजा करना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि कथा महाराज श्री ब्रह्म देव आश्रम कोठिया घाट पर श्री श्री 108 महाराज श्री जगदेवदास फलाहारी जी महारज के सानिध्य में चल रही है। जो रामजन्मभूमि के अध्यक्ष श्री श्री 1008 नृत्यगोपाल दास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य हैँ।