Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: कुंडलपुर में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Aditi News Team

Thu, Mar 16, 2023
*कुंडलपुर में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया* कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आता है प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई ।भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन एवं बड़े बाबा महामंडल विधान हुआ। इस अवसर पर श्री जी का पालना भी झुलाया गया। सायं काल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती संपन्न हुई ।इस अवसर पर प्रथम कलश करने का सौभाग्य रमेश चंद ,अनीता विकास रीता मोहित परिवार दिल्ली ,नरेश कुमार अभिषेक लक्ष्मीचंद जैन बीना सागर ,रिद्धि कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य लोकेश जैन सुरेंद्र कुमार जैन कोटा ,अभिषेक लवेश नरेंद्र संजय जैन मोड़ी सुसनेर को प्राप्त हुआ ।शांति धारा करने का सौभाग्य सिद्धार्थ अंगूरी बाई रेखा जैन परिवार सागर ,प्रशांत कुमार पवन कुमार जैन बंडा सागर अशोक अभिषेक आकाश जैन सरधना को प्राप्त हुआ ।भगवान पारसनाथ की शांति धारा करने का सौभाग्य संजय निशांत शशांक जैन मानिकचंद जैन टीकमगढ़, देवेंद्र कुमार श्वेता शशि अदिति जैन परिवार भोपाल को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भक्त श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही।बड़ी संख्या में लोगों ने अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें