Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: कुंडलपुर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Aditi News Team

Mon, Apr 3, 2023
कुंडलपुर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन ,विधान संपन्न हुआ ।श्री जी का पालना झूलाया गया ।दोपहर में वर्धमान सरोवर स्थित शिखर मंदिर से श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कुंडलपुर ग्राम में भ्रमण करती हुई स्थानीय विद्या भवन पहुंची जहां पर श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन संपन्न हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ब्रह्मचारी भैया, बहन, महिला, पुरुष, युवा वर्ग, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी सम्मिलित थे। जगह-जगह श्री जी की आरती उतारी गई एवं शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोधर्मेंद्र बनकर प्रथम कलश एवं शांति धारा करने का सौभाग्य चंद्र कुमार सराफ अध्यक्ष कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी , द्वितीय कलश एवं शांति धारा करने का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी मधु दीदी नीलू दीदी परिवार जन ,तृतीय कलश राजकुमार नन्ना दमोह, चतुर्थ कलश हेमचंद नन्ना कुंडलपुर ,फूलमाल डॉक्टर संतोष जैन उदासीन आश्रम कुंडलपुर, ज्ञानमाल गोकल चंद जैन कुंडलपुर ,ब्रह्मचारिणी बबली दीदी साधना दीदी डालचंद बड़कुल आदि ।आरती करने का सौभाग्य रमेश गोयल पथरिया उपाध्यक्ष कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी को प्राप्त हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें