Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: गाडरवारा,बेटियो की शिक्षा व सम्मान को समर्पित रहे जवारे,उच्चशिक्षा प्राप्त बेटियों का सम्मान करना बेटी शिक्षा को प्रोत्साहन - मुकेश बसेड़िया

Aditi News Team

Sun, Apr 2, 2023
बेटियो की शिक्षा व सम्मान को समर्पित रहे जवारे,उच्चशिक्षा प्राप्त बेटियों का सम्मान करना बेटी शिक्षा को प्रोत्साहन - मुकेश बसेड़िया चैत्र नवरात्रि में मैया का पूजन घर घर मे चल रहा है , वही गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने नवरात्रि में अपने गृह ग्राम पुरैना रंधीर सिद्ध पीठ मां विजयासन धाम में जवारों की स्थापना के साथ श्री दादाजी कुटी की स्थापना कर संपूर्ण नवरात्रि अनुष्ठान को गांव की बेटियो के सम्मान व शिक्षा को समर्पित कर वास्तविक नवरात्रि व देवी सेवा को सार्थक किया। https://youtu.be/HOwBLNur3FE मुकेश बसेड़िया ने अपने छोटे से ग्राम से निकलकर उच्चशिक्षा कालेज स्तर की पढ़ाई सभी बेटियों को मेडल,ट्राफी, प्रमाणपत्र , पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रतिदिन कन्याओं के पद पखारकर , पूजन कर उन्हें वस्त्र,श्रंगार, व बेटी शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु पठन,लेखन ,सामग्री, प्रदान कर देवी स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद लिया , तथा देवी पंडाल में जगह जगह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का के फ्लेक्स ,बेनर लगाकर बेटी शिक्षा को प्रोत्साहित किया। पंचमी तिथि पर खीर भोग, अखाड़ा,महाआरती व मां अष्टमी कन्याओं का पूजन भंडारा , महानिशा पूजन व हवन कर सर्व मंगल की कामना की। उपरोक्त अनुष्ठान 20 वर्षो से मुकेश बसेड़िया द्वारा वरिष्ठ विद्वान पं श्री भगवत प्रसाद भार्गव के सानिध्य में अपने स्वजनों के साथ पूर्ण वैदिक विधि विधान से अनवरत चल रहा है । बसेड़िया ने ग्रामवासियों को देवी स्वरूप कन्याओं की शिक्षा ,सुरक्षा , सम्मान व वृद्ध मातापिता की सेवा के साथ नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया । उच्च शिक्षा प्राप्त बेटियो के सम्मान करते हुए बेटियों को सन्देश दिया कि भारत वर्ष पापा की परियो का नही अपितु शक्ति स्वरूप देवीयो का देश है।

Tags :

जरूरी खबरें