Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: नरसिंह मंदिर में रिद्धि सिद्धि संग विराजें भगवान गणेश तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारम्भ

Aditi News Team

Tue, May 23, 2023
रिपोर्टर- संदीप राजपूत,नरसिंहपुर नरसिंह मंदिर में रिद्धि सिद्धि संग विराजें भगवान गणेश तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारम्भ नरसिंहपुर के ऐतिहासिक और जिले की पहचान भगवान श्री नरसिंह मंदिर में भगवान श्री गणेश और माता रिद्धि सिद्धि, शुभ लाभ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित हो गई है। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 23 मई की सुबह प्रारम्भ हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 मई को द्वारका शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन होगा। 25 मई को ही शाम 4.30 बजे से बड़े पुल नरसिंहपुर से लेकर नरसिंह मंदिर तक शोभायात्रा निकलेगी। शाम 5.30 बजे नरसिंह मंदिर परिसर में शंकराचार्यजी के आशीष वचन होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में जिले के सभी नागरिकों की सहभागिता के साथ सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा है। आयोजको ने जनता जनार्दन से अपील की है कि इस कार्यक्रम को आप अपना आयोजन मानकर हर स्तर पर सहयोग करने का कष्ट करें।

Tags :

जरूरी खबरें