Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी (वाराणसी) के लिए आवेदन पत्र 3 अगस्त तक आमंत्रित

Aditi News Team

Mon, Jul 24, 2023
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी (वाराणसी) के लिए आवेदन पत्र 3 अगस्त तक आमंत्रित नरसिंहपुर। राज्य शासन के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी (वाराणसी) के लिए पात्र हितग्राहियों से 3 अगस्त 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। यात्रा 18 अगस्त से 21 अगस्त तक होगी। उल्लेखनीय है कि तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत मप्र के निवासियों के लिए, जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्तियों, जो आयकर दाता नहीं हो, को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न नाम निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा सुलभ कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिकल्पित की गई है। उक्त योजना के अंतर्गत 18 अगस्त को जिले के तीर्थ यात्री काशी (वाराणसी) की यात्रा कर सकते हैं।   इस सिलसिले में अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य ने बताया कि तीर्थ यात्रा में जाने के लिए आवेदक को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में संबंधित नगर पालिका अथवा जनपद पंचायत के कार्यालय में समग्र आर्डडी सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। यात्रा की तीर्थ के दिवस यात्री को स्वयं अपने व्यय से नरसिंहपुर स्टेशन आना होगा। यात्रियों से अपेक्षा की गई है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखना होगा। उक्त यात्रा नरसिंहपुर स्टेशन पर ही यात्रियों को वापिस उतरना होगा। बुजुर्गों की सहायता के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं, जिसकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिये। आवेदक एक या एक से अधिक स्थानों के लिए यात्रा करने आवेदन प्रस्तुत कर सकता है, परंतु वह केवल एक ही स्थान की यात्रा कर सकेगा।

Tags :

जरूरी खबरें