Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: गाडरवारा,स्वामी मंगलदास व राव उदयप्रताप केबिनेट मंत्री मप्र. के सानिध्य में घर घर अक्षत वितरण किया गया 

Aditi News Team

Thu, Jan 11, 2024
स्वामी मंगलदास जी और श्री राव उदयप्रतापजी. केबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन के सानिध्य में घर घर अक्षत वितरण किया गया गाडरवारा ।नगर में आज सुबह जगदीश वार्ड में औंकारेश्वर नर्मदा तट पर गणपति आश्रम के संत स्वामी श्री श्री मंगलदास जी त्यागी महाराज एंव क्षेत्रीय विधायक ,प्रदेश के स्कूल शिक्षा केबिनेट मंत्री राव उदयप्रतापसिंह नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा  के सानिध्य में हिन्दू संस्कृति और आस्था के केंद्र अयोध्या में राम मंदिर में रामलला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विश्व हिन्दू परिषद की योजना के तहत अक्षत वितरण किया गया । जिसमें उपस्थित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रयांक जैन, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा संदीप राव, मण्डल अध्यक्ष पियूष जैन, गोविंद अग्रवाल, सत्तार भाईजान ,वार्ड पार्षद पूजा प्रवेश राय ,पार्षद कमल खटीक ,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रीतेश राय ,मनोज पटैल, शैलेश पटैल सहित अनेक रामकाजियो व मात्र शक्ति स्थानीय कार्यकर्ताओं की टोली बाजे गाजे ढोल, शहनाई सहित घर घर अक्षत पुष्प से निमंत्रण किया गया । सभी जगदीश वार्ड वासियों ने महाराज जी एवं माननीय मंत्री का पुष्प हार और फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तो वहीं दूसरी ओर भगवान राम से जुड़े गगन भेदी नारे गुंजायमान हो रहे थे। जनमानस में हिन्दू संस्कृति और आस्था अस्मिता से जुड़े रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अत्यंत उत्साहित द्रष्टिगोचर हो रहे थे और 22 जनवरी राम दीपावली मनाये जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की जा रही है उल्लेखनीय है कि पूरे क्षेत्र में गांव गांव नगर में अक्षत वितरण का आयोजनल गातार चल रहा है और अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें