Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

: कुंडलपुर में वार्षिक आमसभा की बैठक आयोजित हुई

Aditi News Team

Sat, Feb 24, 2024
कुंडलपुर में वार्षिक आमसभा की बैठक आयोजित हुई कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैनतीर्थ कुंडलपुर में सिद्ध क्षेत्र कुंडलगिरी कुंडलपुर सार्वजनिक न्यास 17 ह के समान्य सभा के सदस्यों की न्यास की वार्षिक आमसभा की बैठक स्थानीय विद्या भवन में आयोजित हुई ।बैठक की शुरुआत में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक समाधि पर 2 मिनट मौन रहकर विनयांजलि दी गई। बैठक में विषय सूची अनुसार प्रत्येक बिंदु पर विचार कर निर्णय लिए गए ।विगत 4 फरवरी 23 की बैठक की कार्यवाही का वाचन महामंत्री इंजीनियर आरके जैन द्वारा किया गया ।अंकेक्षित आय व्यय पत्रक वित्तीय वर्ष 2022-23 का वाचन कर पारित किया गया। वर्ष 2024 -25 के अनुमानित बजट का अवलोकन कर स्वीकृत किया गया ।चार्टर अकाउंटेंट की नियुक्ति पर विचार कर निर्णय लिया ।क्षेत्र का वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन महामंत्री द्वारा किया गया ।बड़े बाबा मंदिर निर्माण की जानकारी राजेश चौधरी द्वारा दी गई ।अन्य विषय में दिवंगत हुए सदस्यों की जगह नए सदस्य बनाए जाने की कार्यवाही का प्रस्ताव आया। समाचार माध्यमों से ज्ञात हो रहा है कि कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण का वृहत कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस हेतु कमेटी पदाधिकारी सदस्य 25 फरवरी को डोंगरगढ़ जाकर आचार्य संघो को श्रीफल भेंट कर कुंडलपुर पधारने अनुरोध करेंगे। कुंडलपुर में वयोवृद्ध समाजजनों को रहने फ्लैट बनाए जाने का प्रस्ताव आया। बैठक की अध्यक्षता श्रेष्टि डॉक्टर शिखरचंद जैन कटनी ने की। दीप प्रज्जवलन चित्रअनावरण बैठक अध्यक्ष , क्षेत्र अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, उपाध्यक्ष देवेंद्रसेठ अजित कण्डया ,रतनचंद जैन, डॉक्टर रमेश बजाज, रमेश गोयल, सुधीर सिंघई अध्यक्ष दमोह पंचायत, संतोष सिंघई पूर्व अध्यक्ष ,संतोष भारती ने किया। सुरभि जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

Tags :

जरूरी खबरें