Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: कुंडलपुर में भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म ,तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 5 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा

Aditi News Team

Mon, Jun 3, 2024
कुंडलपुर में भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म ,तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 5 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म ,तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 5 जून को परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन ,विधान होगा। अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। आचार्य श्री की पूजन एवं मुनि संघ एवं आर्यिका संघ की आहारचर्या होगी। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती होगी।

Tags :

जरूरी खबरें