Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

: कुंडलपुर में दसलक्षण पर्व की धूम

Aditi News Team

Tue, Sep 19, 2023
कुंडलपुर में दसलक्षण पर्व की धूम कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के महान पर्व दसलक्षण महापर्व पर भक्तों द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की जा रही है ।इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान किया जा रहा है ।दोपहर में विद्या भवन में विधान का आयोजन हो रहा है। आज के विधान पुन्यार्जक श्री ज्ञानचंद जी शिवम जैन ,आशीष जैन सपरिवार कुंडलपुर रहे ।आज प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य मयंक जैन ऋषभ कुमार जैन जबलपुर, विजय कुमार हिमांशु श्रद्धांन सतना,ल अनिल नीलम डॉक्टर सृष्टि सृजन जैन दमोह को प्राप्त हुआ ।भगवान पारसनाथ शांति धारा करने का सौभाग्य प्रमोद कुमार जैन कटनी ,अजित कुमार भैयालाल जैन बलेह सागर को प्राप्त हुआ। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय आरती, प्रवचन ,आरती नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई।

Tags :

जरूरी खबरें