Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

: गाडरवारा,शोकलपुर में बसंत पंचमी को होगा निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार

Aditi News Team

Tue, Feb 13, 2024
बसंत पंचमी को होगा निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार माघ शुक्ल पंचमी को शुक्लेश्वर तीर्थ (सोकलपुर ) स्थित संस्कृत पाठशाला में विधि-विधान से विप्र बालकों को यज्ञोपवित संस्कार ॐ यज्ञोपवीतं परमं पवित्रं प्रजापतेर्यत्सहजं पुरस्तात् । आयुष्यमग्र्यं प्रतिमुञ्चशुभ्रं यज्ञोपवीतंमस्तु तेजः । सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से 10वां संस्कार है उपनयन संस्कार। जनेऊ में तीन सूत्र होते हैं। ये तीन सूत्र तीन देवता के प्रतीक हैं यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश। यह संस्कार करने से बालक को बल, यश ,ऊर्जा और तेज की प्राप्ति होती है। यही नहीं, बालक में आध्यात्मिक भाव जागृत होता है। तपोनिष्ठ संत श्री श्री १०८ श्री कमल नयन दास जी की दिव्य उपस्थिति में उपनयन संस्कार किया जा रहा है आप सभी से आग्रह है कि आप अपने 08 वर्ष पूर्ण कर चुके बालक जिनका अभी तक यज्ञोपवित संस्कार नहीं हुआ है उन्हें लेकर सोकलपुर उपस्थित होकर इस अति आवश्यक संस्कार में शामिल होवें पूजन की सम्पूर्ण व्यवस्था महासभा की ओर से रहेगी।यह कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण महासभा एवं संस्कृत पाठशाला सोकलपुर द्वारा माघ शुक्ल पंचमी (14 फरवरी 2024),दिन बुधवार समय-दोपहर 12 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। विशेष आग्रह आप अपने बालक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आज दिनांक् 13/02/24 की शाम तक इन नम्बरो पर काल कर अवगत करा दे 9685174085 ,94258 37394, 94256 78045, *स्थान-संस्कृत पाठशाला, सोकलपुर*

Tags :

जरूरी खबरें