Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: कुंडलपुर,मुनि श्री चंद्रसागर जी महाराज का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश

Aditi News Team

Sun, Dec 10, 2023
मुनि श्री चंद्रसागर जी महाराज का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश हुआ ।इस अवसर पर मुनि श्री की गाजे बाजे के साथ भव्य अगवानी की गई। बड़ी संख्या में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यगण एवं श्रद्धालु भक्तों ने मुनि श्री की मंगल अगवानी की ,पाद प्रक्षालन किया एवं आरती की गई। मुनि श्री के मंगल सानिध्य में बड़े बाबा मंदिर परिसर में 12 दिसंबर को श्री आदिनाथ बड़े बाबा महामंडल विधान का आयोजन किया गया है ।विधान पुण्यार्जक कैलाश कुमार, डॉक्टर एस के जैन, राजकुमार ,अशोक कुमार जैन बाबू शाप परिवार जबलपुर है। विधानाचार्य पंडित श्री महेश जी सतना वालों के निर्देशन में विधान संपन्न होगा ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने भक्त श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें