Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: गाडरवारा,रायपुर के स्कूल में हनुमंत कथा आयोजित दिवंगत स्कूली छात्र की स्मृति में हुआ आयोजन 

Aditi News Team

Fri, May 24, 2024
रायपुर के स्कूल में हनुमंत कथा आयोजित दिवंगत स्कूली छात्र की स्मृति में हुआ आयोजन गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय में एकदिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन विद्यालय के छात्र स्व श्रीकांत कौरव की स्मृति में किया गया। कथा में गुरुजनों एवं ग्रामीणों ने उक्त दिवंगत छात्र को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। हनुमंत कथा मे कथावाचक पंडित वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी अपने ईष्ट भगवान राम की आज्ञा का पालन करते थे ठीक उसी प्रकार छात्र छात्राओं को भी अपने गुरुजी की आज्ञा का पालन करना चाहिए। प्रभु हनुमान जी अजर अमर हैं उन्हें रामायण में जामवंत एवं नल व नील ने अपने पराक्रम एवं बल का अहसास कराया था जिसके परिणामवरूप हनुमान जी समुद्र को पार करके लंका में माँ सीताजी का पता लगाकर आये थे। कथा में श्री शास्त्री ने कहा कि छात्र छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नही रहती जरूरत उस प्रतिभा को निखारने की होती है। उन्होंने आगे कहा कि इस स्कूल में शिव जी,माता सरस्वती जी एवं हनुमान जी के मंदिर बने है जो कि शाला के वातावरण को बेहतर बनाते हैं। हनुमंत कथा का समापन आरती उपरांत प्रसादी वितरण से किया गया। हनुमंत कथा के पूर्व प्राचार्य गजेंद्र कौरव ने कथावाचक का स्वागत माला पहनाकर किया । कथा में स्कूल स्टाफ सहित अनेक ग्रामवासी एवं स्कूल के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें