Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: कुंडलपुर की धूल सर लगाने आया हूं,अपने बड़े बाबा को मनाने आया हूं

Aditi News Team

Tue, Jan 2, 2024
कुंडलपुर की धूल सर लगाने आया हूं,अपने बड़े बाबा को मनाने आया हूं कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित भजन संध्या में जबलपुर संस्कारधानी से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक नंदकुमार जैन ने अपनी गायकी का जादू बखेरते हुए भजन शुरू किया "कुंडलपुर की धूल कर लगाने आया हूं अपने बड़े बाबा को मनाने आया हूं "इस गीत पर दर्शकों की खूब बाह-वाही लूटी। गायिका शुभांगी जैन ने णमोकार मंत्र यह प्यारा जिसने लाखों को तारा भजन की प्रस्तुति से भजन संध्या का शुभारंभ किया। मन्नू भैया ने महिला की आवाज में महावीर स्वामी तुम्हारा सहारा गीत गायन से दर्शकों की खूब प्रशंसा बटोरी। राजकुमार जैन शिक्षक ने बांसुरी की सुमधुर तान छेड़ी ।प्रीति जैन गायिका के बड़े बाबा के दर पर कुंडलपुर जाएंगे गायन पर दर्शक झूम उठे ।नंदकुमार जैन के भजन गीत मुनिवर आज मेरी कुटिया में आए हैं एवं कुंडलपुर तीर्थ का देखो, देखो तो क्या नजारा है जैसे भजनों पर दर्शन नाचने झूमने को मजबूर हो गए। कोरस गीत पूरे भारत की शान यह कुंडलपुर हमारा गीत पर दर्शकों ने भरपूर नृत्य किया ।अशोक गंगवाल जयपुर ने बिगड़ी बना दो मेरा दुखड़ा मिटा दो गीत की शानदार प्रस्तुति की ।भजन संध्या के शुभारंभ में हटा विधायक उमा देवी खटीक एसडीओ पुलिस नितेश पटेल ,थाना प्रभारी आर एस बागरी, चंद्रकुमार सराफ अध्यक्ष कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी एवं कमेटी के अन्य पदाधिकारी सदस्यों ने चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन किया ।अतिथियों एवं कलाकारों का सम्मान कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा किया गया ।रात्रि के ठीक 12 बजते ही पूज्य बड़े बाबा की महाआरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों द्वारा दीपक लेकर आरती नृत्य किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें