Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: कुंडलपुर में बड़े बाबा जिनालय का मंगल कलशारोहण, सहस्त्र कूटजिनालय की भव्य वेदी प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 6 से 11 जून तक आयोजित

Aditi News Team

Thu, May 30, 2024
कुंडलपुर में बड़े बाबा जिनालय का मंगल कलशारोहण, सहस्त्र कूटजिनालय की भव्य वेदी प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 6 से 11 जून तक आयोजित 7 जून को भव्य घटयात्रा एवं ध्वजारोहण, 11 जून को विशाल कलशारोहण कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं ससंघ सानिध्य में पूज्य बड़े बाबा मंदिर का मंगल कलशारोहण ,सहस्त्रकूट जिनालय की भव्य वेदी प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 6 जून से 11 जून तक आयोजित किया गया है। इस अवसर पर 6 जून 2024 दिन गुरुवार को गुरु आज्ञा ,आचार्य निमंत्रण, देव आज्ञा ,गुरु नाम गुरु आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज का समाधि दिवस समारोह। 7 जून 2024 दिन शुक्रवार को प्रातः 5:30 से घट यात्रा ,ध्वजारोहण 8:00 बजे से आचार्य श्री के प्रवचन सांयकाल 7:00 बजे आरती, 8:00 बजे शास्त्र प्रवचन। 8 जून 2024 दिन शनिवार प्रात 5:00 बजे से अभिषेक, शांतिधारा ,नित्यमह पूजन ,याग मंडल विधान 8:00 बजे से आचार्य श्री के प्रवचन, शाम 7:00 बजे से आरती 8:00 बजे शास्त्र प्रवचन । 9 जून 2024 दिन रविवार प्रातः 5:00 बजे से अभिषेक ,शांतिधारा, नित्यमह पूजन, 6:30 बजे से सहस्त्रकूट, मानस्तंभ , संभवनाथ जिनालय वेदी संस्कार शुद्धि ,श्री जी की स्थापना प्रारंभ ,8:00 बजे से आचार्य श्री के प्रवचन ,शाम 7:00 बजे से आरती ,8:00 बजे से शास्त्र प्रवचन। 10 जून 2024 दिन सोमवार प्रात 5:00 बजे से अभिषेक शांतिधारा नित्यमह पूजन, 6:00 बजे से श्री जी की स्थापना जारी, 8:00 बजे से आचार्य श्री के प्रवचन, शाम 7:00 बजे से आरती, 8:00 से शास्त्र प्रवचन । 11 जून 2024 दिन मंगलवार प्रातः 5:00 बजे से अभिषेक, शांतिधारा ,नित्यमह पूजन, प्रातः 6:00 बजे से श्री बड़े बाबा जिनालय का विशाल कलशारोहण, संभवनाथ जिनालय, पदमप्रभु जिनालय, मानस्तंभ, सहस्त्रकूट जिनालय के कलशारोहण, ध्वज स्थापना, 7:30 बजे से श्रुत पंचमी पूजन, 7:45 बजे आचार्य श्री के प्रवचन, शाम 7:00 बजे आरती, 8:00 बजे से शास्त्र प्रवचन होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें