Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

: कुंडलपुर में भगवान सुपार्श्वनाथ एवं भगवान चंद्र प्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 3 मार्च को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sat, Mar 2, 2024
कुंडलपुर में भगवान सुपार्श्वनाथ एवं भगवान चंद्र प्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 3 मार्च को मनाया जाएगा कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान श्री सुपार्श्वनाथ जी एवं आठवें तीर्थंकर भगवान श्री चंद्र प्रभु जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 3 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः काल भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन, विधान होगा। इस अवसर पर भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती होगी ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने भक्त श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

Tags :

जरूरी खबरें