Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया

नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद।

सर्वसमाज ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिया एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे की जांच के बाद बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये का जुर्माना

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

: कुंडलपुर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन

Aditi News Team

Sun, Oct 8, 2023
कुंडलपुर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रभावक शिष्या आर्यिकारत्न श्री प्रशांतमति माताजी के ससंघ मंगल सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन हो रहा है ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों द्वारा भक्ति भाव के साथ सिद्धों की आराधना की जा रही है। संगीतमय स्वर लहरियों के बीच विधान के प्रत्येक अर्घ चढ़ाये जा रहे हैं ।ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी के निर्देशन में विधान चल रहा है ।पंडित नमन जैन केरवना का सहयोग प्राप्त हो रहा है। विधान पुण्यार्जक सिंघई परिवार पटेरा है ।रात्रि में प्रवचन, आरती, नृत्य में बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें