Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

: गाडरवारा,हनुमान जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Tue, Apr 23, 2024
हनुमान जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। क्षेत्र के चांवरपाठा ब्लॉक अंतर्गत नर्मदांचल क्षेत्र के ग्राम करौंदी के श्री त्यागी जी आश्रम के सिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर 3 दिवसीय आयोजन किए गए। इस अवसर पर रविवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओ ने सहभागिता की। इसके अलावा बीते मंगलवार को मंदिर में भंडारा प्रसादी के आयोजन के साथ साथ बाजे गाजे के साथ हनुमान जी का जन्मदिन मनाया गया। विदित हो कि करौंदी के नर्मदा तट पर स्थित सिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रति मंगलवार व शनिवार को अनेक क्षेत्रीय धर्मप्रेमी श्रद्धालु पूजन आराधना हेतु आते है एवं भंडारा प्रसादी ग्रहण करते है।

Tags :

जरूरी खबरें