Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाई दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई,

श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित इंजीनियर सुनील जैन अध्यक्ष निर्वाचित

नरसिंहपुर जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

: कुंडलपुर में दशलक्षण पर्व पर विविध धार्मिक आयोजन

Aditi News Team

Wed, Sep 27, 2023
कुंडलपुर में दशलक्षण पर्व पर विविध धार्मिक आयोजन कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के महान पर्व दशलक्षण महापर्व पर भक्तगणों द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की जा रही है ।इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान किया जा रहा है। दोपहर में विद्या भवन में शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन हो रहा है ।आज के विधान पुण्यार्जक सिंघई रतनचंद जैन, संतोष कुमार जैन अकाउंटेंट, राजू जैन ,रवि जैन, नितेश जैन कुंडलपुर को विधान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य दक्ष राहुल स्वयं सक्षम पर्व विदेह जैन बांसवाड़ा राजस्थान, सुधांशु शाश्वत सुब्रत गढ़वाल परिवार जबलपुर ,प्रशांत संगीत सुरेंद्र सीमा साक्षी प्रथमेश शौर्य जैन परभणी ,देवेंद्र साधना आकाश रिया अदिति आस्था जैन परिवार शिवपुरी को प्राप्त हुआ । पारसनाथ शांतिधारा करने का सौभाग्य अखिलेश कामना विद्या कृतज्ञ जैन दमोह ,जयकुमार आनंद राजेंद्र कुमार गिरनार ट्रेडर्स दमोह को प्राप्त हुआ। छत्र चढ़ाने का सौभाग्य सुनील यश दानपति परिवार जबलपुर को प्राप्त हुआ। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय आरती ,प्रवचन ,आरती नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई।

Tags :

जरूरी खबरें