Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: गोटेगांव, सर्रा में साप्ताहिक भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का 1 से 8 जनवरी तक होगा आयोजन

Aditi News Team

Tue, Dec 26, 2023
आशीष साहू गोटेगांव सर्रा में साप्ताहिक भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का 1 से 8 जनवरी तक होगा आयोजन गोटेगांव अंतर्गत ग्राम सर्रा महगुवां में आगामी 1 से 8 जनवरी तक संगीत मय साप्ताहिक भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस संबंध में आयोजन कर्ता मुस्लिम परिवार के नियाजखान सर्रा महगुवा निवासी ने बतायाकि संपूर्ण क्षेत्र में एकता और भाईचारा सौहार्दपूर्ण वातावरण का संदेश देने के उद्देश्य धर्मप्रेमी जनता श्रद्धालुओं से अपील की हैकि प्रसिद्ध विख्यात कथा व्यास श्रद्धैय अभिमन्यु कृष्ण भागवताचार्य महाराज मथुरा वृंदावन एवं भजनामृत रसधारा आनंद मूर्ति अन्नपूर्णा देवी मथुरा वृंदावन के मुखारविंद से हाईस्कूल के पीछे ग्राउंड पर आगामी 1 जनवरी 2024 से 8-1-2024 तक होने वाली संगीतमय साप्ताहिक भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में कलश यात्रा एवं कन्या पूजन से शुभारंभ के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासियों से कथा स्थल पहुंचकर धर्मलाभ उठाने की अपील आयोजन कर्ता नियाज खान सहित मुस्लिम परिवार जनो द्वारा की गई है ।

Tags :

जरूरी खबरें