Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: इंदौर,नवीन प्रस्तावित चारखेड़ा रोपणी के संबंध में वन मंत्री डॉ. शाह ने ली समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Sun, Jul 4, 2021

इंदौर। वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने रविवार को इंदौर संभाग के खण्डवा जिले की हरसूद विकासखण्ड की चारखेड़ा बीट में प्रस्तावित नवीन चारखेड़ा रोपणी की स्थापना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अतुल जैन, अनुसंधान विस्तार एवं लोक वानिकी श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, मुख्य वन संरक्षक क्षेत्रीय वृत्त खण्डवा श्री टी.एस.सुलिया, एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे, वनमण्डलाधिकारी श्री शुक्ला, सामान्य वनमण्डल खण्डवा श्री अशोक कुमार सोलंकी, उप वन संरक्षक, सामाजिक वानिकी वृत्त खण्डवा सुश्री प्रीति परमार, वन विस्तार अधिकारी खण्डवा श्रीमती मोनिका मण्डलोई, वन विस्तार अधिकारी खरगोन श्रीमती माया मुजाल्दे, वन विस्तार अधिकारी बडवानी, एसडीओपी श्री रवीन्द्र वास्कले तथा अन्य क्षेत्रीय एवं सामाजिक वानिकी वृत्त खण्डवा का स्टाफ उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में अनुसंधान विस्तार मुख्यालय भोपाल से संबंधित तथा सामाजिक वानिकी वृत्त खण्डवा की नवीन प्रस्तावित चारखेडा रोपणी से संबंधित पावर पाईन्ट प्रजेन्टेशन का प्रदर्शन किया गया। वन मंत्री डॉ. शाह द्वारा नवीन प्रस्तावित चारखेडा रोपणी की स्थापना के संबंध में प्रोजेक्ट में अधोसंरचना विकास में जोड़ने हेतु कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। साथ ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अतुल जैन द्वारा भी इस प्रस्ताव में कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु जोडने हेतु निर्देश दिये गये।.

Tags :

जरूरी खबरें