Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: इंदौर,संस्कृति मंत्री ने पुरातत्व संग्रहालय सिरोंज के नये भवन का शिलान्यास किया

Aditi News Team

Sun, Mar 7, 2021

इंदौर। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने सिरोंज एवं विदिशा जिले की पुरासंपदा को सुरक्षित रखने के लिये पुरातत्व संग्रहालय सिरोंज के नवीन भवन का शिलान्यास किया। सिरोंज संग्रहालय में पुरातत्वीय उत्खनन, प्रतिमा वीथिका, इतिहास वीथिका, मुद्रा एवं अभिलेख वीथिका बनाई जाएगी। इस अवसर पर विधायक उमाकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत अनुदान राशि 1 करोड़ 91 लाख रूपये से संग्रहालय का निर्माण कराया जायेगा। डॉ. गीता सभरवाल, उप संचालक ने बताया कि संग्रहालय का नक्शा एप्को द्वारा बनाया गया है और पी.आई.यू. लोक निर्माण विभाग, विदिशा को निर्माण एजेन्सी बनाया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें