Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: गाडरवारा,असली हीरो नपा के सफाई कर्मी कचरा गाड़ी के चालक ने फहराया तिरंगा

Aditi News Team

Wed, Jan 26, 2022

गाडरवारा । समाजसेवी मुकेश बसेड़िया के सानिध्य में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर माँ विजयासन इंस्टीट्यूट गाडरवारा में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका सफाईकर्मी कचरा गाड़ी के चालक असली हीरो मनोज श्रीवास ने ध्वजारोहण किया । इस कार्यक्रम की अध्यक्ष वयोवृद्ध माता सुश्री राधावाई बागवान रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका सफाईकर्मी कचरा गाड़ी चालक पंकज वैष्णव ,मनोज बंशकार की गरिमामयी उपस्तिथी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मुकेश बसेड़िया ने रुद्राक्ष की माला व श्रीराम कवच वस्त्र पहनाकर किया।कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के संचालक व वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने अतिथियों को वस्त्र व कंबल प्रदान कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बेटियों को शिक्षा प्रोत्साहन हेतु पठन, लेखन सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की स्वच्छता का सम्मान व सामाजिक समरसता को समर्पित कर गणतंत्र दिवस मनाते हुए वृद्धमाता को अध्यक्ष बनाकर वृद्धजनो के सम्मान के लिये एक अभिनव प्रयास किया है। कार्यक्रम में कीर्ति विश्वकर्मा ,आरती कहार , तनुश्री बसेड़िया के साथ स्टाफ की उपस्तिथी रही।

Tags :

जरूरी खबरें