Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: गाडरवारा,कलेक्टर ने किया एनटीपीसी प्लांट का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Nov 11, 2021

कलेक्टर रोहित सिंह ने जिले की गाडरवारा तहसील में स्थित एनटीपीसी प्लांट का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट के विभिन्न सेक्शन में जाकर बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थायें देखी। उन्होंने कंट्रोल रूम का अवलोकन भी किया। एनटीपीसी के सीजीएम पीके मिश्रा ने प्लांट से होने वाले बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति के बारे में अवगत कराया। इसके पूर्व सीजीएम द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से एनटीपीसी प्लांट गाडरवारा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
   विदित है कि यहां 1600 मेगावॉट की दो इकाईयां संचालित हैं, जिसमें लगभग 350 कर्मचारी कार्यरत हैं। मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी ने बताया कि एनसीएल एवं डब्ल्यूसीएल के माध्यम से स्थानीय एनटीपीसी प्लांट के लिए कोयला की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा पानी नर्मदा नदी के ककरा घाट से प्राप्त होता है। कंट्रोल में 24 घंटे प्लांट में संचालित होने वाली गतिविधियों की मॉनीटरिंग की जाती है। इसके लिए 4 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है।
    इस दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण बालाजी नरारे, महाप्रबंधक परियोजना रामभजन मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।-

Tags :

जरूरी खबरें