Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: गाडरवारा,गांधी जयंती पर शालाओं में हुए आयोजन

Aditi News Team

Sat, Oct 2, 2021

गाडरवारा। शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर जिला कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशो के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन के आदेशानुसार गाडरवारा , चीचली, साईंखेड़ा, सालीचौका नगरों के अलावा ग्रामीण अंचलों की शासकीय शालाओं में विविध कार्यक्रम किये गए। तत्सबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की शालाओं में रंगोली , निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिताये आयोजित की गई जिनमे छात्र छात्राओ ने सहभागिता देकर स्वच्छता का संदेश देने वाली आकृतियाँ बनाई एवं महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर निबंध लिखे । इसके अलावा वाद विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र छात्राओं ने कोविड 19 से बचाव पर अपने विचार रखे। स्कुलो में शिक्षकों, छात्र छात्राओं ने अपने शाला परिसरों एवं उसके अतिरिक्त आसपास पार्क , सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की एवं स्वच्छता रैली निकालकर पॉलीथिन मुक्त करने हेतु अभियान चलाया जिसमे ग्रामवासियों ने भी सहभागिता दी। विविध आयोजनों में बीईओ प्रतापनारायण, ए एस मसराम, बीआरसी चंदन शर्मा, डी के पटैल , बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा, अरूण दुबे सहित जनशिक्षको , प्राचार्यो , शिक्षको , छात्र छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें