Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: गाडरवारा,चीचली जनपद की ग्राम पंचायतों में चल रहा सोशल ऑडिट का कार्य

Aditi News Team

Wed, Aug 25, 2021

गाडरवारा/ चीचली। जनपद की कई ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट का कार्य किया जा रहा है जिसमें वित्तीय वर्ष 18/19 एवं 19/20 मैं किए कार्यों का लेखा जोखा लिया जा रहा है।व्ही. एस. ए. सोशल एनिमेटर एवं ग्राम सम परीक्षा समिति द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा किए वित्तीय वर्षों के कार्यो का मौखिक भौतिक दस्तावेज सत्यापन कर मजदूरी पर व्यय राशि का लेखा-जोखा ग्राम सम परीक्षा समिति के द्वारा सोशल एनिमेटर के माध्यम से ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित कर कार्यों एवं कार्यों पर व्यय राशि का वाचन कर लेखा-जोखा ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है चीचली जनपद की ग्राम पंचायत उकासघाट में सोशल एनिमेटर सुभाष उदैनिया , मोहन सिंह कीर, रेखा चौबे द्वारा सोशल ऑडिट का कार्य किया गया जिसमें वित्तीय वर्ष के किए कार्यों का विशेष ग्राम सभा में लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया
ग्राम सभा के विशेष मुद्दा जो की नाली साफ सफाई पीएम आवास निर्माण रोड निर्माण आदि की समस्या ग्राम वासियों ने ग्राम सभा में रखी जिनके समाधान हेतु सरपंच सचिव ने समस्याओं को लेते हुए शीघ्र समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया अब देखना होगा कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे सोशल ऑडिट में पंचायत द्वारा किए कार्यो में कहीं-कहीं बड़ी अनियमितता देखने को मिल रही है वृक्षारोपण मैं काफी मजदूरी पर राशि व्यय की गई है। सोशल ऑडिट के दौरान पंचायतों में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो देखना होगा कि इन पर विभाग क्या कार्यवाही करता है।

Tags :

जरूरी खबरें