Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

: गाडरवारा,चेतना शिक्षा सम्मान से सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक

Aditi News Team

Fri, Sep 10, 2021

गाडरवारा । गत दिवस जिले की सक्रिय सामाजिक साहित्यिक संस्था चेतना मध्यप्रदेश द्वारा परम्परानुसार शिक्षक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन शा. क. उ. मा. वि. गाडरवारा में वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता, अनूप शर्मा प्राचार्य शा. क. उ. मा. वि. गाडरवारा के मुख्यातिथ्य और राजेश बरसैया प्राचार्य शा. उ. मा. वि. खुर्सीपार की विशिष्टातिथ्य में किया गया जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों शिवकुमार गुप्ता सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला नीमच, डॉ. मंजुला शर्मा उच्च माध्यमिक शिक्षक शा. क. उ. मा. वि. गाडरवारा, कृष्ण कुमार राजोरिया विज्ञान शिक्षक बी.टी.आई. गाडरवारा और सुमित यादव प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वारी को वर्ष 2021 का चेतना शिक्षा सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नगेन्द्र त्रिपाठी, संदीप स्थापक बी ए सी, महेश बैरागी, तुलसीकान्त श्रीवास्तव, मधुसूदन पटेल, शैलेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत कौरव विश्वनाथ शर्मा, पंकज स्थापक आदि ने सहभागिता दी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में शिक्षकों के सम्मान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विजय "बेशर्म",पोषराज "अकेला", प्रशांत "मजबूत" और ब्रजविहारी "विराट" द्वारा कवितापाठ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की चेतना द्वारा समय समय पर अच्छे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। प्राचार्य अनूप शर्मा ने कहा की समाज मे शिक्षको की भूमिका सदैव छात्रों के भविष्य बनाने की होती है।प्राचार्य राजेश बरसैयां ने कहा की हम सभी शिक्षकीय कार्यो के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वाहन करें।कार्यक्रम का संचालन विजय "बेशर्म" और आभार शिक्षक नगेन्द्र त्रिपाठी ने किया।।

Tags :

जरूरी खबरें