Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: गाडरवारा,दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का प्रशिक्षण आयोजित

Aditi News Team

Fri, Jan 28, 2022

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय किसानी पूर्व माध्यमिक शाला में डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन एवं डीपीसी एस के कोष्ठी के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र साईखेड़ा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कोविड गाइडलाइन का पालन कर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अभिभावकों से उनके दिव्यांग बच्चों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई एवं उनको पढ़ाई का माहौल उनकी क्षमताओ के अनुरूप उपलब्ध कराने की बात पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में बीईओ प्रतापनारायण ने कहा की दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष रूप से योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है। प्रभारी बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा की दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई में उनके माता पिता अहम भूमिका निभा सकते है क्योंकि बच्चे अधिकतर उनके ही पास अधिक रहते है। प्रशिक्षण में एपीसी श्रीमती अंजू शर्मा , एमआरसी कुंती शर्मा , बीएसी योगेन्द्र झारिया , प्रधानपाठक प्रसन्न खत्री ने भी अभिभावकों से चर्चा की। इस अवसर पर जनशिक्षक देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, बनवारी लाल नागवंशी, मधुसूदन पटैल यूनुस खान ,रंजना रजक, पूजा ठाकुर, विष्णु प्रसाद, माधुरी सोनी, सरोज छीपा, सुरेश श्रीवास, सोनिया जैन, लक्ष्मण अहिरवार, मधु सोनी सहित दिव्यांग बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। प्रशिक्षण में सभी के लिए चाय, नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी।

Tags :

जरूरी खबरें