Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: गाडरवारा,नेशनल लोक अदालत के संबंध में विद्युत विभाग के साथ बैठक

Aditi News Team

Fri, Mar 26, 2021

गाडरवारा/  म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदया , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर श्रीमति आशा गोधा के निर्देशन में दिनांक 24.03.2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में आज दिनांक को सिविल न्यायालय गाडरवारा में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक माननीय प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री संजय वर्मा , प्रभारी विशेष विद्युत एवं विद्युत विभाग से श्री सुभाष राय ई ० . एवं सहायक अभियंता श्री सुधीर कुमार सोनी , श्री के 0 ए 0 अंसारी . सुश्री मोनिका नामदेव , श्री दिलीप भलावी . श्री अखिलेश पाटीदार , श्री राकेश कुमार सिंह , श्री पी 0 के 0 धुर्वे , श्री आरआर ० राठीया , की उपस्थिति में आयोजित हुई । उक्त बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरण नेशनल लोक अदालत में रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण समझौते के आधार पर करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही विद्युत विभाग द्वारा दी जा रही छूट के संबंध में व्यापक प्रचार - प्रसार किये जाने , अधिक से अधिक सूचना पत्र जारी किये जाने , तामील कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें