Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

draft title

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

सरकार आपके द्वार के तहत नगरीय निकायों में आयोजित हुए शिविर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ किए

छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देकर उनके सपनों को देंगे नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर,चोरी की एक अन्य वारदात भी उजागर,थाना कोतवाली पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

: गाडरवारा,पौधे लगाकर एवं मास्क सेनेटाइजर वितरित कर मनाया पर्यावरण दिवस

Aditi News Team

Sun, Jun 6, 2021

गाडरवारा। बीते शनिवार की शाम समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय नर्मदा कालोनी शिव मंदिर में बरगद, कदम एवं एमपीईबी कालोनी के हनुमान मंदिर में दिव्य पारिजात के पौधे रोपित किए एवं उपस्थित जनो को मास्क एवं सेनेटाइजर भेंट करते हुए कोरोना से बचाव का संदेश दिया। इस मौके पर श्री बसेडिया ने कहा की पर्यावरण दिवस पर हम सभी संकल्प लें की समय समय पर पौधे जरूर लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे कार्य करेंगे एवं कोरोना से बचाव हेतु लोगो को वेक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करेंगे। पौधारोपण के अवसर पर एमपीईबी कॉलोनी निवासी अनुपम ढिमोले, रविकांत ओझा, शिक्षक मधुसूदन पटैल, मनीष श्रीवास्तव, योगी राजपूत, राधेश्याम सराठे, अनुराग कौरव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें