Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: गाडरवारा,राजस्थानी मारवाड़ी समाज व्दारा सातुडी तीज पर्व उत्साह और उमंग से घर घर मनाया ग

Aditi News Team

Fri, Aug 27, 2021

गाडरवारा /भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति व सामाजिक रीति रिवाजों में अनेक पर्व त्योहारों को मनाया जाता है और इसी क्रम में विगत रात्रि राजस्थानी मारवाड़ी समाज व्दारा सातुडी तीज पर्व उत्साह और उमंग से घर घर मनाया गया /
उल्लेखनीय है कि यह पावन पर्व पहले सामुहिक रूप से मनाया जाता रहा है किन्तु पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के दौर में एकल पुजा अर्चना पध्दति से मनाया गया किंतु इस वर्ष सामुहिक किन्तु कोरोना से सुरक्षित पालन के साथ मनाया गया इस पावन पर्व पर महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ मंगल कामना के लिए क्या करती हैं सैकड़ों वर्षो से यह त्यौहार सामूहिक रूप से मनाया जाता रहा है इस पावन त्यौहार को सातुडी और नीमड़ी तीज के नाम से जाना जाता है व पुजा अर्चना के बाद महिलाओं के व्दारा त्योहार से जुड़ी राजस्थानी लोक कथाओं का वाचन करती है /इस पर्व पर गेहूं चावल व चना के आटे के मिष्ठान बनाया जाता है जिसे प्रचलित भाषा में सत्तू कहा जाता है पावन पर्व के दूसरे दिन मारवाड़ी समाज के लोग अपने निकटतम परिचितों शुभचिंतकों को घर बुलाकर के विशिष्ट मारवाड़ी व्यंजन को सभी को खिलाते हैं वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं/ आपस में एक दुसरे के परिवार मे जाकर वरिष्ठ महिलाओं के पैर लागने (छूने) के साथ आशीर्वाद लेने की पुनीत परम्परा का पालन इस वर्ष उत्साहित वातावरण में निभाया गया /

Tags :

जरूरी खबरें